पटना : सुशांत की मौत के तुरंत बाद उनके फ्लैट से कई खास चीजें गायब कर दी गयी हैं. इन चीजों से पुलिस को कुछ सबूत हाथ लग सकते थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुशांत के पास 12 डायरी थी, जिस पर वह लिखते थे. उसमें पैसों के लेन-देन का हिसाब एवं जीवन से जुड़े अन्य बातों का जिक्र रहता था. वह लाइफ में आगे क्या करना है, इसकी प्लानिंग बनाते थे? लेकिन वह डायरी पुलिस के हाथ नहीं लगी है. सवाल है कि आखिर डायरी को किसने गायब कर दिया. डायरी को लेकर रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पठानी समेत अन्य…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. आईसीसी ने क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा फैसला किया है. क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप-2021 की भारत में मेजबानी को लेकर रास्ता अब साफ हो गया है, जबकि इसके बाद 2022 में इस टूर्नामेंट का अगला संस्करण ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा. इस पर फैसला भारतीय क्रिंकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शुक्रवार 7 अगस्त को हुई बैठक में लिया गया है. इस तरह से 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप भारत में होना तय हो गया है, जबकि 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में…
नई दिल्ली. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने शुक्रवार 7 अगस्त को कहा कि उसने भारत और दूसरे कम व मध्यम आय वाले देशों के लिए कोविड-19 वैक्सीन के 10 करोड़ खुराक का उत्पादन करने को लेकर गावि और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ गठजोड़ किया है. सीरम इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा, यह गठजोड़ सीरम इंस्टीट्यूट को विनिर्माण क्षमता बढ़ाने में मदद करने के लिए अग्रिम पूंजी प्रदान करेगा, ताकि एक बार किसी वैक्सीन या वैक्सीन को नियामकीय मंजूरियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्वीकृति मिल जाने के बाद गावि कोवैक्स एएमसी के तहत 2021 की…
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले कारोबारियों की सूची में शामिल हो गए हैं. फेसबुक इंक के शेयरों में उछाल की वजह से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार मार्क जुकरबर्ग पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं. 100 अरब डॉलर क्लब में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स पहले से ही शामिल हैं. मालूम हो कि गुरुवार को अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक में फेसबुक का शेयर सात फीसदी बढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर पर 266.6 डॉलर पर पहुंच गया और अंत में 265.26 डॉलर…
नई दिल्ली. खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जुलाई में मुफ्त अनाज का वितरण नहीं किया. उन्होंने बताया कि पहले तीन महीनों में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने पीएमजीकेएवाई के तहत करीब 95 प्रतिशत लाभार्थियों को अनाज का वितरण किया. लेकिन जुलाई में वितरण 62 प्रतिशत पर आ गया. खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने ट्वीट कर कहा कि इसके परिणामस्वरूप राशन दुकानों के जरिए मुफ्त खाद्यान्न पिछले महीने 81 करोड़ लाभार्थियों में से केवल 62 प्रतिशत…
उदयपुर. राजस्थान में राजनीतिक उठापटक का दौर लगातार जारी है. कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी अपने विधायकों की तोडफ़ोड़ को रोकने के लिए बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार गुजरात सीमा से जुड़े पांच जिले के 12 विधायकों को बीजेपी ने अहमदाबाद भेज दिया है. इन सभी विधायकों को अहमदाबाद में एक होटल में रखा गया है. हालांकि बीजेपी बाड़ेबंदी से इंकार कर रही है. सूत्रों के अनुसार बीजेपी के कुछ विधायकों से गहलोत गुट ने संपर्क करने की कोशिश की है. ऐसे में बीजेपी को डर है कि 11 अगस्त को अगर हाईकोर्ट बीएसपी विधायकों…
नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना तब तक रहेगी जब तक चीन की सेना अपनी जगह पर वापस नहीं चली जाती. भारत ने चीन से कई मौकों पर कहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों की बहाली के लिए उन्हें पूर्वी लद्दाख की गतिरोध वाली जगहों पर 20 अप्रैल से पहले की स्थिति में आना होगा. यानि जो जहां था, वह वहां चला जाए, लेकिन चीन ने ऐसा नहीं किया. एक रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे मामले से जुड़े हुए एक सूत्र ने बताया कि इस मामले में अब भारत भी अड़ गया है.…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 61,537 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20,88,611 पर पहुंच गयी है.स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 933 लोगों की मौत हुई है और अबतक 42511 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है.आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के…
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जमशेदपुर महानगर की टीम ने प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री के नाम रजिस्टर्ड पत्र भेजा। शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर द्वारा प्रेम झा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं पशुपालन सह डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर “जनसंख्या नियंत्रण कानून” की मांग को लेकर जिले के उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम भेजे गये ज्ञापन की छायाप्रति के साथ पत्र भेजकर कानून बनाने की मांग की। पत्र में कहा गया…
पूर्व विधायक और भाजपा के तेज़तर्रार प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के पहल पर टाटा मुख्य अस्पताल से मरीज का 26000 रुपये का अस्पताल बिल हुआ माफ। जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी योगेंद्र रजक विगत कुछ दिनों से टीएमएच में इलाजरत थे। इलाज़ के दौरान ही गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई। इलाज के कुल बिल 36 हज़ार में से परिजनों ने मात्र दस हज़ार रुपये का ही भुगतान किया था और शेष राशि भुगतान करने में असामर्थ्य थें। जिसके कारण से परिजनों को उनका मृत शरीर नहीं मिल पा रहा था। परिजनों ने सहयोग के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व युवा…
