Author: Devanand Singh

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल खत्म मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव,स्वास्थ्य सचिव के साथ प्रोजेक्ट भवन में हुए एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आंदोलनरत स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुए वार्ता के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिवार का एक सदस्‍य रूठ जाता है तो उसे मना लिया जाता है. उन्‍होंने कहा कि पारा मेडिकलकर्मियों ने सरकार के आग्रह पर हड़ताल को समाप्‍त कर लिया है, इसके लिए इनको धन्‍यवाद. उन्‍होंने कहा कि इनकी मांगों पर सकारात्‍मक पहल की जायेगी.…

Read More

पेइचिंग. लद्दाख और दक्षिण चीन सागर में पड़ोसियों के जमीन पर कब्‍जा करने की तैयारी में लगा चीन अब मध्‍य एशिया में भी अपनी विस्‍तारवादी सोच को बढ़ाने में लग गया है. चीन की आधिकारिक मीडिया ने अब तजिकिस्‍तान के पामीर पहाड़ों पर दावा करना शुरू कर दिया है जिससे इस बेहद गरीब मध्‍य एशियाई देश की चिंता बढ़ गई है. चीन और तजिकिस्‍तान ने वर्ष 2010 में एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किया था. इसके तहत उसे पामीर इलाके का 1158 किलोमीटर इलाका उसे मजबूरन देना पड़ा था. चीनी इतिहासकार चो याओ लू ने चीनी स्रोतों के हवाले से दावा…

Read More

नई दिल्ली. देश में नई शिक्षा नीति की घोषणा के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन-चार साल के विचार-मंथन के बाद नई शिक्षा नीति को मंजूरी मिली है. आज हर विचारधारा के लोग इस मसले पर मंथन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज इस नीति का कोई विरोध नहीं कर रहा है, क्योंकि इसमें कुछ भी एक तरफा नहीं है. अब लोग सोच रहे हैं कि इतने बड़े रिफार्म को जमीन पर कैसे उतारा जाएगा. ये सिर्फ कोई सर्कुलर नहीं बल्कि एक महायज्ञ…

Read More

कोलंबो. श्रीलंका पीपुल्स पार्टी को एक बार फिर से संसदीय चुनाव में भी जबरदस्त जीत मिली है. यानी अब महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने रहेंगे. पिछले साल नवंबर से वो देश के केयरटेकर प्रधानमंत्री बने थे. उनकी पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला है. 9 महीने पहले महिंदा राजपक्षे की पार्टी को राष्ट्रपति के चुनाव में जीत मिली थी. महिंदा के छोटे भाई गोटाबाया राजपक्षे पहले से ही देश के राष्ट्रपति हैं. कोरोना वायरस के बावजूद श्रीलंका में चुनाव कराए गए. हालांकि महामारी के चलते दो बार चुनाव की तारीखों को टालना भी पड़ा था.महिंदा राजपक्षे को पहले से…

Read More

जम्मू-कश्मीर के प्रशासन की तरफ से यहां के सभी धार्मिक स्थल को 16 अगस्त से खोलने के बारे में फैसला लिया गया है. मगर वैष्णों देवी की यात्रा के शुरू होने के बारे में अभी तक सरकार का कोई अहम फैसला नहीं आया है. मगर माना जा रहा है कि इसी दिन से यानी 16 अगस्त से ही भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा. ऐसे में वे देवी मां के दर्शन करने के लिए वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं.जम्मू- कश्मीर के मुख्य सचिव के अनुसार, 16 अगस्त 2020 को यहां के सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे. मगर कोरोना…

Read More

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में राजनीति भी तेज होती जा रही है. अब भाजपा नेता निलेश राणे का दावा है कि मुंबई पुलिस आदित्य ठाकरे को बचा रही है. लेकिन सीबीआई जांच के बाद सच सामने आ जाएगा.निलेश राणे ने आजतक से बात करते हुए कहा है कि सुशांत मामले में सबूत छुपाने की कोशिश की जा रही है. मामले में आदित्य ठाकरे कहीं न कहीं शामिल इसलिए ये आदित्य को लिए हो रहा है. 30 दिन से केस को ढकने का काम हो रहा है. जांच किस दिशा में हो रही है पता ही नहीं…

Read More

वाशिंगटन. अमेरिका ने चीन और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी ऐप टिकटॉक और वीचैट के मालिकों के साथ किसी भी लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके साथ राष्ट्रपति ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट या किसी अन्य कंपनी के नहीं खरीदने की सूरत में देश में टिकटॉक को बैन करने के लिए 15 सितंबर की समयसीमा तय कर दी है. उन्होंने इस संबंध में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी एप टिकटॉक और वीचैट को 45 दिन के अंदर बैन किए जाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इससे…

Read More

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने को केन्द्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने औपचारिक तौर पर एफआईआर दर्ज कर ली है. सीबीआई के द्वारा इस मामले में गुजरात कैडर के आईपीएस मनोज शशिधर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. गुजरात कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी गगनदीप गंभीर भी इस टीम का हिस्सा होंगी. जो दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में ही कार्यरत हैं. इस मामले में सीबीआई की टीम जल्द ही कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है. इसके साथ फॉरेंसिक सबूतों को इक_ा करने…

Read More

जयपुर: राजस्थान खरीद फरोख्त प्रकरण के आरोपी संजय जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. संजय जैन को गिरफ्तार कर एसीबी मुख्यालय ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. बता दें कि पहले इस मामले की जांच एसओजी द्वारा की जा रही थी, लेकिन मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा होने के कारण उसे एसीबी को ट्रांसफर कर दिया गया.विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़ी कथित ओडियो टेप रिकार्डिंग मामले में राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल ने बीजेपी नेता संजय जैन को गिरफ्तार किया था. एसओजी ने संजय जैन को सोशल मीडिया पर…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2020 सत्र के लिये चाइनीज मोबाइल कपंनी वीवो के साथ अपना करार खत्म कर दिया है. भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के चलते ये फैसला लिया गया है.बीसीसीआई ने एक लाइन के बयान में कहा है कि वीवो इस साल आईपीएल से नहीं जुड़ेगा. बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और विवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपनी साझेदारी को स्थगित करने का फैसला किया है.बताया जा रहा है कि इस करार के तहत बीसीसीआई…

Read More