Author: Devanand Singh

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से ईडी आज दूसरी बार पूछताछ कर रही है. इससे पहले रिया से शुक्रवार को 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी. ईडी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से शनिवार को 18 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी. आज एक बार फिर से उनके भाई और पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी की टीम ने आज रिया चक्रवर्ती को कई बैंक अकाउंट, कंपनी और अन्य प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज के साथ बुलाया है. इसके साथ ही तमाम पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीआईएन नंबर…

Read More

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 62064 नए मामले सामने आए हैं और देश में अब कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 22,15,074 हो गया है.स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों के दौरान देश में कुल 1007 लोगों की मौत हुई है और अबतक इस वायरस की वजह से देश में कुल 44386 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 2 प्रतिशत है.वहीं आंकड़ों के अनुसार पिछले 24…

Read More

मुंबई. नवी मुंबई के बंदरगाह से ड्रग्स डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस और कस्टम विभाग की जॉइंट आपरेशन में 1000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जप्त की है. बताया जा रहा है कि यह ड्रग्स अफगानिस्तान से ईरान के रास्ते लाई गई थी. इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.जांच एजेंसियों के अनुसार तस्करों ने ड्रग्स को प्लास्टिक के पाइप में छुपाकर रखा था और उसे इस तरह से पेंट किया कि वो बांस जैसे लगे. तस्करों ने इसे आयुर्वेदिक दवा बताया था.इस मामले में ड्रग्स के इंपोर्ट के कागजात तैयार करने वाले दो कस्टम हाउस एजेंट को गिरफ्तार…

Read More

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए मुख्य प्रयोजक वीवो के हट जाने के बाद बीसीसीआई नए स्पॉन्सर की खोज में है. जानकारी के अनुसार योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि भी आईपीएल 2020 की स्पॉन्सरशिप की दौड़ में शामिल हो सकती है. इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पतंजली के स्पोक्सपर्सन एस के तिजरवाला ने कहा कि हम पतंजलि को ग्लोबल ब्रैंड बनाना चाहता है और इसी वजह से हम आईपीएल स्पॉन्सशिप के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि माकेज़्ट के जानकारों का मानना है कि पतंजलि एक ग्लोबल ब्रैंड नहीं है. अगर वह आईपीएल का टाइट…

Read More

नई दिल्ली. चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत ने चीता प्रोजेक्ट फिर से शुरू कर दिया है. प्रोजेक्ट चीता के तहत चीन सीमा पर तैनात हेरोन ड्रोन्स को अब और भी ज्यादा घातक बनाया जाएगा. हेरोन ड्रोन्स का इस्तेमाल हमारे देश की सेनाएं लद्दाख में चीन से जारी तनाव में कर रही हैं. यह ड्रोन्स बेहद शानदार तरीके से चीनी सैनिकों की निगरानी का काम कर रहे हैं. इन ड्रोन्स को घातक मिसाइलों और लेजर बमों से लैस किया जाएगा. प्रोजेक्ट चीता में टोही हेरोन ड्रोन को हथियार से लैस करना है. इसमें हवा से जमीन पर मार…

Read More

पटना. नेपाल और बिहार के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सात नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहने से अबतक 16 जिले के 74 लाख 19 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. केंद्रीय जल आयोग की ओर से रविवार को नदियों के दैनिक जलस्तर और बाढ़ पूर्वानुमान के जारी आंकड़े के अनुसार, बिहार में बूढ़ी गंडक और बागमती नदी का जलस्तर चार-चार स्थान पर, घाघरा, अधवारा समूह और कोसी दो-दो स्थान पर तथा गंगा और गंडक नदी का जलस्तर एक-एक स्थान पर खतरे के निशान से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है. बिहार में बूढ़ी…

Read More

आगरा. उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक व्यापारी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से 17 हजार रुपये का मोबाइल मंगवाया. मगर, मोबाइल डिलीवर हुआ तो डिब्बे में बर्तन धोने के तीन साबुन निकले. यह देखकर व्यापारी ने डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ लिया. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है. शाहगंज क्षेत्र निवासी गुलशन माकन की बाजार में ही गारमेंट की दुकान है. व्यापारी गुलशन ने बताया कि छह अगस्त को एक मोबाइल ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की वेबसाइट पर देखा था. इस पर 17 हजार रुपये का मोबाइल बुक…

Read More

जेनेवा. कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही दुनिया को अगले कुछ महीनों में वैक्सीन के आने की उम्मीद लगी हुई है. वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं होगी जो कोरोना वायरस को पलक झपकते खत्म कर देगी. डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने कहा कि हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है, इसलिए सबको साथ मिलकर प्रयास करने होंगे. अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथोनी स्टीफन फॉसी के वरिष्ठ सलाहकार डेविड मारेंस ने कहा कि वैक्सीन बनाने का हर प्रयास एक अंध परीक्षण की तरह…

Read More

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी है. अब एक बार फिर से बीजेपी के चार नेताओं ने पार्टी और पदों से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले भी कई बीजेपी नेता पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं. लगातार बढ़ते इस्तीफों से भाजपा की टेंशन बढ़ गई है. जम्मू-कश्मीर में चार और नेताओं ने बडग़ाम में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले इन नेताओं में महासचिव बडग़ाम और महासचिव एमएम मोर्चा बडग़ाम शामिल हैं. दरअसल, इन नेताओं का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब सुबह ही जम्मू-कश्मीर में…

Read More