Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मानगो की जनता को लेकर दिए गए कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मानगो चौक में मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरयू राय मुर्दाबाद, सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगो के नारों के साथ साथ उनका का पुतला दहन किया.इस दौरान ईस्वर सिंह ने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा यह कहा जाता है कि मानगो के हर घर में अपराधी पैदा होते हैंष, तो यह न केवल मानगो की लाखों सम्मानित जनता का अपमान है, बल्कि जनप्रतिनिधि की सोच और मानसिकता को भी दर्शाता है।

    उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र की जनता ने सरयू राय को अपना विधायक चुना, उसी जनता को अपराधी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.मानगो के हर घर में मेहनतकश, ईमानदार और स्वाभिमानी लोग रहते हैं, जिन्होंने अपने परिश्रम से समाज और शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूरे क्षेत्र को अपराध से जोड़कर देखना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।

    अपने चुनाव के दौरान उन्होंने जमशेदपुर की जनता से वादा किया था कि भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दे लेकिन सच है कि उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा क्राइम हो रहा है और आश्चर्य कि बात है कि वे अपराधी के समर्थन में खडे रह रहे है डीडी बार हत्याकांड में यह दिख गया है, साथ ही उनके कार्यकाल में मानगो नगर निगम के योजनाओं में उनके समर्थक संवेदको द्वारा जो भ्रष्टाचार किया गया है वो लगातार प्रकाश में आ रहा है।

    ईश्वर सिंह ने कहा कि जनता का अपमान करने वाला ऐसा वक्तव्य किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और विधायक सरयू राय से मांग करती है कि वे अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से मानगो की जनता से बिना शर्त माफी मांगें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल
    Next Article मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    July 12, 2026

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    July 12, 2026

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.