Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 17 हजार रुपये का मंगाया ऑनलाइन मोबाइल, डिब्बे में निकले बर्तन धोने वाले साबुन
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    17 हजार रुपये का मंगाया ऑनलाइन मोबाइल, डिब्बे में निकले बर्तन धोने वाले साबुन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आगरा. उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक व्यापारी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से 17 हजार रुपये का मोबाइल मंगवाया. मगर, मोबाइल डिलीवर हुआ तो डिब्बे में बर्तन धोने के तीन साबुन निकले. यह देखकर व्यापारी ने डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ लिया. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है.

    शाहगंज क्षेत्र निवासी गुलशन माकन की बाजार में ही गारमेंट की दुकान है. व्यापारी गुलशन ने बताया कि छह अगस्त को एक मोबाइल ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की वेबसाइट पर देखा था. इस पर 17 हजार रुपये का मोबाइल बुक कर दिया. इसका पेमेंट डेबिट कार्ड से करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल गया.

    रविवार 9 अगस्त को मोबाइल की डिलीवरी करने एक युवक आया. गुलशन ने युवक को नहीं जाने दिया. उन्होंने उसके सामने ही मोबाइल का डिब्बा खोला. डिब्बे में बर्तन धोने के तीन साबुन निकले. उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उससे रकम वापस करने को कहा. युवक का कहना था कि वो डिलीवरी ब्वॉय है. उसे नहीं पता था कि डिब्बे में क्या है? मगर, गुलशन उसे थाना शाहगंज ले आए. उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद थाने में तहरीर दी. कोरियर कंपनी के मैनेजर से शिकायत की, लेकिन मगर रकम नहीं लौटाई गई.

    पहले भी आ चुके हैं मामले

    शहर में ऑनलाइन शॅापिंग करने वाले लोग पहले भी इसकी तरह धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं. तीन साल पहले टेढ़ी बगिया के एक युवक को मोबाइल की जगह साबुन निकला था. शाहगंज क्षेत्र में एक डॉक्टर के महंगा मोबाइल की जगह सस्ता मोबाइल आ चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादुई गोली की तरह नहीं होगा कोरोना वायरस वैक्सीन का असर, डबलूएचओ ने चेताया
    Next Article बिहार में सात नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ से लाखों प्रभावित

    Related Posts

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.