Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में सात नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ से लाखों प्रभावित
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में सात नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ से लाखों प्रभावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. नेपाल और बिहार के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सात नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहने से अबतक 16 जिले के 74 लाख 19 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. केंद्रीय जल आयोग की ओर से रविवार को नदियों के दैनिक जलस्तर और बाढ़ पूर्वानुमान के जारी आंकड़े के अनुसार, बिहार में बूढ़ी गंडक और बागमती नदी का जलस्तर चार-चार स्थान पर, घाघरा, अधवारा समूह और कोसी दो-दो स्थान पर तथा गंगा और गंडक नदी का जलस्तर एक-एक स्थान पर खतरे के निशान से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है.

    बिहार में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में 44 सेंटीमीटर, समस्तीपुर में 153 सेंटीमीटर, रोसड़ा में 288 सेंटीमीटर और खगड़िया में 112 सेंटीमीटर वहीं घाघरा नदी सीवान के दरौली में 39 सेंटीमीटर एवं गंगपुरसिसवन में 59 सेंटीमीटर, गंगा नदी भागलपुर के कहलगांव में 17 सेंटीमीटर तथा गंडक गोपालगंज के डुमरियाघाट में 81 सेंटीमीटर ऊपर है.

    इसी तरह बागमती नदी सीतामढ़ी जिले के ढेंग ब्रिज में 10 सेंटीमीटर, मुजफ्फरपुर जिले के रुन्नीसैदपुर में 99 सेंटीमीटर एवं बेनीबाद में 89 सेंटीमीटर, दरभंगा के हायाघाट में 229 सेंटीमीटर तथा अधवारा समूह दरभंगा के कमतौल में 88 सेंटीमीटर एवं एकमीघाट में 203 सेंटीमीटर, कोसी नदी खगड़यिा के बलतारा में 193 सेंटीमीटर, कटिहार के कुरसेला में 31 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article17 हजार रुपये का मंगाया ऑनलाइन मोबाइल, डिब्बे में निकले बर्तन धोने वाले साबुन
    Next Article चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने फिर शुरू किया ऑपरेशन चीता, हेरोन ड्रोन्स को बनाया जायेगा घातक

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.