Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा पत्र
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जमशेदपुर महानगर की टीम ने प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री के नाम रजिस्टर्ड पत्र भेजा। शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर द्वारा प्रेम झा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं पशुपालन सह डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर “जनसंख्या नियंत्रण कानून” की मांग को लेकर जिले के उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम भेजे गये ज्ञापन की छायाप्रति के साथ पत्र भेजकर कानून बनाने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में भारत सहित लगभग सम्पूर्ण विश्व महामारी के संकट से जूझ रहा है। इस लडाई में देश के संसाधन जनसंख्या विस्फोट के कारण अपर्याप्त सिद्ध हो रहे हैं। साथ ही “आत्मनिर्भर भारत” एवं “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का स्वप्न भी संसाधनों की कमी और महामारी के कारण पूरा होना कठिन प्रतीत हो रहा है। देश में एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण विषयक बिल संसद से पारित कराकर इस आपदा को अवसर के रुप में बदला जा सकता है।

    इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर इकाई के प्रेम झा ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा देशभर के लगभग 400 जिलों से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कानून मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पशुपालन एवं डेयरी मंत्री के नाम पत्र भेजकर कानून बनाने की माँग की है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा 125 सांसदों के हस्ताक्षर से युक्त ज्ञापन अगस्त 2018 में देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को सौंपा जा चुका है। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर में पिछले 7 वर्षों से लगातार रैलियां, पदयात्राएं, धरना-प्रदर्शन तथा ज्ञापन, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। संगठन के मार्गदर्शक के रुप में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने भी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के फेसबुक से पेज से पिछले महीने जनसंख्या नियंत्रण कानून का आह्वान किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही बढ़ती जनसंख्या पर ठोस कदम उठाते हुए सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करेगी।

    कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए जनसंख्या नियंत्रण विषयक नारे ‘बढ़ती जो आबादी है – देश की बर्बादी है’ एवं ‘दो बच्चों का कानून – लागू करो, लागू करो’ जैसे नारे लगाए।

    इस दौरान जमशेदपुर महानगर संगठन के प्रेम झा, राजेश कुमार सिंह, आदित्य रंजन, बंटी सिंह, आदित्य कुमार, शैलेश कुमार व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक कुणाल षडंगी के हस्तक्षेप पर टीएमएच ने माफ़ किया 26 हज़ार रुपये का अस्पताल बिल
    Next Article देश में फिर सामने आये 60 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 21 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

    Related Posts

    *लाको बोदरा की जयंती पर गूंजी वारंग लिपि को शिक्षा में शामिल करने की मांग*

    August 27, 2026

    *अब एनआईटी कॉलेज नहीं, सहारा गार्डन सिटी में ही डालेंगे वोट*

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों की जांच

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *लाको बोदरा की जयंती पर गूंजी वारंग लिपि को शिक्षा में शामिल करने की मांग*

    *अब एनआईटी कॉलेज नहीं, सहारा गार्डन सिटी में ही डालेंगे वोट*

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों की जांच

    पेयजल योजनाओं की रियल टाइम मरम्मत पर जोर, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का निर्देश*

    एनआईटी जमशेदपुर में गूंजा खेल भावना का संदेश*

    कोल्हान की धरती, हल और लोकआस्था का पर्व, गोम्हां

    बहुमंजिला इमारत से गिरकर 22 वर्षीय युवती की मौत, सतबहिनी में सनसनी*

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.