नई दिल्ली. व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द ही वेब वर्जन पर वॉइस और विडियो कॉलिंग फीचर मिल सकता है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप अपने वेब वर्जन में वॉइस और विडियो कॉलिंग लाने पर काम कर रहा है. गौरतलब है कि वॉट्सऐप वेब वर्जन में आए एक नए अपडेट के बाद इस फीचर को देखा गया था. यह फीचर अभी बीटा फेज में है, जिससे पता चला है कि कंपनी पब्लिक रिलीज से पहले इसकी टेस्टिंग कर रही है. वॉट्सऐप वॉइस और विडियो कॉल पहले ही ऐंड्रॉयड व आईओएस ऐप में उपलब्ध है. ऐसा लगता है कि जल्द ही यह…
Author: Devanand Singh
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलवामा के हकरीपोरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अब भी जारी है. इससे पहले शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम शोपियां के जैनापोरा इलाके के मेलहुरा में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सेना के एक अधिकारी ने…
चुरू (राजस्थान). राजस्थान के चुरू जिले के तारानगर से सरदारशहर रोड पर बालिया स्टैण्ड पर देर रात पराली चारे से भरे हुए ओवरलोड ट्रक व बाइक की टक्कर होने से 4 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक विक्रम कस्वां, मांगीलाल कस्वां, गोलू कस्वां, सुरेश कस्वां निवासी ढाणा कस्वां उम्र सभी की लगभग 20 से 22 वर्ष के थे, जो रात्री में ढाणा कस्बा से तारानगर बाइक पर आ रहे थे तो वहीं पराली चारे से भरा ओवरलोड ट्रक तारानगर से सरदारशहर की तरफ जा रहा था, बालिया बस स्टैण्ड पर आमने सामने…
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने चारधाम देवस्थान प्रबंधन बोर्ड के जरिये चारों धाम एवं 51 अन्य तीर्थस्थलों पर सरकारी नियंत्रण को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है. स्वामी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के 21 जुलाई 2020 के उस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसके तहत उनकी याचिका निरस्त की गयी थी. स्वामी ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का गठन करके चारों धामों और अन्य 51 तीर्थ स्थानों पर राज्य सरकार द्वारा नियंत्रण लिये जाने को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी थी, उसके बाद वह सर्वोच्च…
इंदौर. असम में सरकारी मदरसों पर कार्रवाई के बाद अब मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने मदरसों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मदरसों को दिया जाने वाला सरकारी ग्रांट बंद कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि सभी आतंकी मदरसों से ही निकले हैं. उन्होंने कहा कि मदरसों को सरकारी सहायता नहीं मिलनी चाहिए. वक्फ बोर्ड तो अपने आप में खुद ही एक सक्षम संस्था है. उषा ने कहा कि कोई व्यक्ति निजी तौर पर मदरसों में मदद करना चाहता है तो वह कर सकता है, लेकिन खून…
दुबई. आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट से बाहर होने के मुहाने पर खड़ी है. टीम 10 में से सात मुकाबले हार चुकी हैं. चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अब कबूला है कि मैनेजमेंट को यह पता था कि आईपीएल 2020 में बूढ़ी होती टीम की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं. उनका बयान राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद आया है. राजस्थान ने 19 अक्टूबर को चेन्नई को सात विकेट से हराया. फ्लेमिंग बोले- टीम में एनर्जी नहीं मैच के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि अंक तालिका को देखने के बाद यह कहना सही होगा कि शायद…
काबुल. अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में मंगलवार 20 अक्टूबर को दो बम विस्फोटों में पांच नागरिकों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गये. प्रांतीय प्रवक्ता मुहिबुल्लाह शरीफजई ने आज बताया कि विस्फोट जलरेज जिले के कोटा-ए-अशरो इलाके में तालिबान आतंकवादियों लगाए गए आईईडी में हुआ. उन्होंने विस्फोट में पांच नागरिकों की मौत होने और नौ अन्य के घायल होने की पुष्टि की है. शरीफजई ने बताया कि घायलों को प्रांतीय राजधानी मैदान शर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अफगानिस्तान में आतंकवादी वर्तमान समय में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए सड़क किनारे आईडी बिछाकर…
पीएम मोदी बोले- सभी नागरिकों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए तेजी से हो रहा काम, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिक भी वैक्सीन के लिए जी-जान से जुटे हैं। भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं।…
मानवता की सेवा में लगातार आगे आ रहे लोग, आज 6 लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया प्लाज्मा डोनेशन अभियान एक बार फिर जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से प्रारम्भ हुआ। दो दिनों के ब्रेक के बाद प्लाज्मा डोनेशन की टीम द्वारा आज 6 प्लाज्मा डोनर्स का प्लाज्मा डोनेशन कराया गया। इस कड़ी में टाटा स्टील सुरक्षा विभाग के बीरो प्रधान ने तीसरी बार प्लाज्मा डोनेशन कर मानवता की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया, वहीं आई ब्लास्ट फर्नेस के जितेन्द्र शर्मा जब प्लाज्मा डोनेशन करने आएं तो उनके डिपार्टमेंट चीफ…
पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उप-महानिरीक्षकों सहित सी0आर0पी0एफ0 के समादेष्टा एवं पुलिस उप-महानिरीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य में महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराध, नशे में मारपीट,हत्या, इत्यादि आपराधिक घटनाओं के रोकथाम एवं माओवादी तथा अन्य उग्रवादी ग्रुप द्वारा कारित हिंसात्मक घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में कृत कार्रवाईयों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की गयी। बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को झारखण्ड राज्य में महिलाओं के विरूद्ध…
