Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उप-महानिरीक्षकों सहित सी0आर0पी0एफ0 के समादेष्टा एवं पुलिस उप-महानिरीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य में महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराध, नशे में मारपीट,हत्या, इत्यादि आपराधिक घटनाओं के रोकथाम एवं माओवादी तथा अन्य उग्रवादी ग्रुप द्वारा कारित हिंसात्मक घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में कृत कार्रवाईयों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की गयी।
    बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को झारखण्ड राज्य में महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अत्याचारों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उप-महानिरीक्षकों को एक वाट्सएप्प नंबर प्रसारित करने का निर्देश दिया जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के द्वारा उनके साथ किसी प्रकार की उत्पीड़न के संबंध में तत्काल सूचित किया जा सके एवं उनके शिकायत पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने नक्सल एवं आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर उन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के स्तर से आसूचना आधारित कारगर कार्रवाई करने, नक्सलियों को मदद पहुचाने वाले सिस्टम पर प्रहार करने, सुनियोजित रणनीति अपनाने तथा नक्सल काण्डों की मॉनिटरिंग सहित माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधियों के विरूद्ध सख्ती से निबटने तथा बिना किसी भेद-भाव एवं दबाव के गुणात्मक एवं निष्पक्ष पुलिसिंग करने के विशेष निर्देश भी दिये।
    इस बैठक के दौरान श्री अनिल पालटा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, श्री मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, झारखण्ड एवं श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड तथा रेशमा रमेशन, अपर पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त उषा किरण कन्डुलना, उप-महानिरीक्षक, सी0आर0पी0एफ, राजू कुमार सिंह,उप-समादेष्टा, सी0आर0पी0एफ0 ने भी भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रवासी मजदूरों को अपने ही राज्य में रोजगार देने की दिशा में सरकार कर रही ही काम: हेमन्त सोरेन 
    Next Article मानवता की सेवा में लगातार आगे आ रहे लोग, आज 6 लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Twindor Hacksaw Gaming Titles

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.