Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी में शिवराज की मंत्री के बोल, कहा- मदरसों से आतंकवादी निकलते हैं, इन्हें बंद कर देना चाहिए
    Breaking News Headlines राजनीति

    एमपी में शिवराज की मंत्री के बोल, कहा- मदरसों से आतंकवादी निकलते हैं, इन्हें बंद कर देना चाहिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर. असम में सरकारी मदरसों पर कार्रवाई के बाद अब मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने मदरसों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मदरसों को दिया जाने वाला सरकारी ग्रांट बंद कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि सभी आतंकी मदरसों से ही निकले हैं. उन्होंने कहा कि मदरसों को सरकारी सहायता नहीं मिलनी चाहिए. वक्फ बोर्ड तो अपने आप में खुद ही एक सक्षम संस्था है. उषा ने कहा कि कोई व्यक्ति निजी तौर पर मदरसों में मदद करना चाहता है तो वह कर सकता है, लेकिन खून पसीने की गाढ़ी कमाई को हम जाया नहीं होने देंगे. मदरसों में दिए जाने वाले पैसों को हम विकास के कामों में लगाएंगे.

    मदरसों से निकलते हैं आतंकवादी

    कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मदरसों में जिस तरह की शिक्षा दी जाती है, उस हिसाब से वहां कट्टरवाद फैलता है और आतंकवादी बनते हैं. क्यों न देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए और राष्ट्रहित के लिए मदरसों को बंद कर दिया जाना चाहिए.

    कमलनाथ पर भी साधा निशाना…

    पत्रकारों से चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस प्रकर 15 माह की कमलनाथ की झूठी सरकार ने मंदिरों पर 10 प्रतिशत टेक्स जजिया कर लगाया. 5 हजार रुपए वेतन मौलवियों और इमाम को दिया जा रहा है. सरकार अन्य वर्गों के हक छीन रही है. प्रदेश के लोगों से अपील है कि 3 नवम्बर को इनको आईना दिखाए. पाकिस्तान के हिंदुओं को यातना के चलते बीजेपी ने कानून लाया. लेकिन कांग्रेस ने इस कानून का विरोध किया. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए उषा ठाकुर ने कहा कि कमलनाथ ने कहा था कि महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकान खोली जाएगी, आदिवासी को हिन्दू लिखने पर कार्रवाई की जाएगी. जीतू पटवारी ने कहा कि राम और संविधान को चुनने पर संविधान को चुनेंगे. कमलनाथ की धार्मिकता को लेकर उषा ठाकुर ने कहा कि वो धार्मिकता का दिखावा करते हैं, उन्हें ये बात समझ में आ गई है. वो कुछ भी करें जनता समझ गई है. कमलनाथ के विवादित बयान को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी महिला पर अपमानित शब्दों का प्रयोग अनुचित है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्लेमिंग ने बता दी चेन्नई की सच्चाई, कहा- बूढ़े हैं खिलाड़ी, टीम की ताकत खत्म हो चुकी
    Next Article बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी चारधाम को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.