Author: Devanand Singh

मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें संस्करण के लिए नीलामी 19 फरवरी को चेन्नई में होगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को यह पुष्टि की. बीसीसीआई ने गत 20 जनवरी को आठ फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन किये गए और रिलीज किये गए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी और साथ ही बताया था कि किस टीम को नीलामी में कितने खिलाड़ी खरीदने हैं और उसके पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कितना पर्स बचा है.सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ी रिटेन किये हैं जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास टीम में 14 खिलाड़ी हैं. बेंगलुरु टीम ने डेनियल…

Read More

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा और लाल किले पर एक धार्मिक ध्वज लहराये जाने का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू लापता बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता से एक्टिविस्ट बने दीप सिद्धू, पुलिस और किसान नेताओं के सामने से गायब हो गया है. बुधवार को सिद्धू के दो वीडियो सामने आए थे, जिसमें वह एक मोटरबाइक से भागता दिख रहा है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के पदाधिकारी सिद्धू को खलनायक के रूप में पेश कर रहे हैं. यहां तक कि उसे RSS का एजेंट भी कह रहे हैं. 10 दिसंबर…

Read More

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत में कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 40 दिनों से चल रहे धरने को पुलिस प्रशासन ने बुधवार आधी रात खत्म करवा दिया. डीएम और एसपी के निर्देशन में धरना स्थल पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने हल्का बल प्रयोग कर धरना स्थल पर मौजूद किसानों को खदेड़ दिया. नेशनल हाईवे 709b पर चल रहे धरने में दर्जनों से ज्यादा लोग बैठे थे, जिन्हें पुलिस ने धरना स्थल से खदेड़ कर वापस घर भेज दिया. एडीएम बागपत अमित कुमार की मानें तो इन किसानों ने पिछले काफी दिनों से नेशनल हाईवे का एक साइड…

Read More

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले करीब दो महीने से चल रहे किसानों का आंदोलन गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हिंसा के बाद अब कमजोर पड़ता दिख रहा है. दिल्ली हिंसा को देखते हुए दिल्ली-नोएडा रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने बुधवार से अपना धरना वापस ले लिया. अब चिल्ला बॉर्डर के माध्यम से दिल्ली-नोएडा मार्ग 57 दिनों के बाद यातायात के लिए फिर से खुल गया. वहीं, दिल्ली-गाजियाबाद रोड पर भी यातायात बहाल हो गई है. माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घायल पुलिसवालों को…

Read More

????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 28जनवरी दिन गुरुवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : किसान नेता भी हिंसा में शामिल,शर्तों को न मान किया विश्वासघात’* ********************* *एक देश, दो परेड, किसान और जवान के बीच ठिठका गणतंत्र* ********************* *अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत,ट्रैक्टर परेड में हिंसा ने थामे किसान संगठनों के कदम, संसद मार्च नहीं* ✍️ट्रैक्टर परेड हिंसा: पुलिस ने 22 प्राथमिकियां दर्ज कीं, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही ✍️31 जनवरी…

Read More

न्यू केबुल टाउन में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, एस बी सी की हुई खिताबी जीत ■ सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा नेता अभय सिंह, केबुल ब्वॉयज क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर व महासचिव सह क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह  ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित मंगलवार, जमशेदपुर: गोलमुरी, न्यू केबुल टाउन सेंट्रल दुर्गा पूजा मैदान में खेले जा रहे चार दिवसीय राजेश झा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। केबुल ब्वॉयज क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं खेलों के प्रति समर्पित राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन के खिलाड़ी रहे स्वर्गीय राजेश झा की स्मृति में एस बी सी क्लब द्वारा…

Read More

छुट्टियों के दिन भी पीड़ित मानवता की सेवा से जुड़े रहते हैं टाटा स्टील कर्मी विभाष शुक्ला जमशेदपुर:छुट्टियां परिवार के लिए खुशियां बढाने में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं लेकिन पीड़ित मानवता की सेवा के पुजारियों के लिए इससे ज्यादा मायने यह भी रखती हैं कि उनकी एक ना के कारण किसी परिवार के वर्षों की खुशियां न छिन जाएं, इसलिए वे छुट्टियों के दिन भी पीड़ित मानवता की सेवा से जुड़े रहते हैं, ऐसे ही टाटा स्टील कर्मी विभाष शुक्ला हैं, जिन्होने अब तक 27 बार जरूरतमंद लोगों की जीवन रक्षा के लिए रक्तदान, एसडीपी और कोरोना के प्रभाव से…

Read More

गणतंत्र दिवस महोत्सव हमारे विद्यालय अमेरिकन किड्स साकेत मेरठ में गणतंत्र दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रध्वज फहराया उपरांत राष्ट्रगान कर राष्ट्रवन्दना की। तदुपरांत क्रांतिधरा मेरठ के कवियों ने माँ भारती के चरणों में काव्यार्घ्य क्षेपित किये। लगभग 30 कवि-कवयित्रियों ने काव्यपाठ कर अपने भाव प्रदर्शित किए। प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में विमल का एवं कोमल जी का जिन्होंने ये अद्भुत संध्या संयोजित की। साथ में हमेशा की तरह मेरी शक्ति मेरे मित्र डॉ प्रतीक गुप्ता, प्रिय वेद, नीतीश आदि ने व्यवास्था संभाली। मेरा स्टाफ हमारी प्रिंसिपल, हमारी कॉर्डिनेटर, टीचर्स, गार्ड, मेड सभी का हृदय…

Read More

पटना. राजधानी पटना से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां बहू ने सास की हत्या करने के बाद खुद को भी आग लगा ली. आग के लपटों से घिरी महिला जब घर से बाहर निकली तो गांव के लोग हैरान रह गए. गांव के लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया और हॉस्पिटल भेजा. घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र के सकरैचा की है. बताया जाता है कि सास धर्मशीला देवी की निर्मम हत्या करने के बाद बहू आरती देवी ने खुद को आग के हवाले कर दिया. खुद को आग लगाने से पहले आरती…

Read More