Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रैक्टर रैली में हिंसा और लाल किले पर बवाल का आरोपी हो गया दीप सिद्धू गायब?
    Breaking News Headlines

    ट्रैक्टर रैली में हिंसा और लाल किले पर बवाल का आरोपी हो गया दीप सिद्धू गायब?

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा और लाल किले पर एक धार्मिक ध्वज लहराये जाने का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू लापता बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता से एक्टिविस्ट बने दीप सिद्धू, पुलिस और किसान नेताओं के सामने से गायब हो गया है.

    बुधवार को सिद्धू के दो वीडियो सामने आए थे, जिसमें वह एक मोटरबाइक से भागता दिख रहा है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के पदाधिकारी सिद्धू को खलनायक के रूप में पेश कर रहे हैं. यहां तक कि उसे RSS का एजेंट भी कह रहे हैं. 10 दिसंबर को सिद्धू ने किसानों यूनियनों के \’हां या नहीं\’ वाले रुख से हटने की वकालत करते हुए कहा था कि राजनीतिक कूटनीति का रास्ता बंद नहीं होना चाहिए.

    सिद्धू जनता की नजरों में तब आए थे जब कुछ महीनों पहले किसानों का आंदोलन जोर पकड़ रहा था. अक्टूबर के पहले हफ्ते, उन्होंने पटियाला में शंभू बैरियर – पंजाब और हरियाणा के बीच सीमा पर मोर्चा शुरू किया. इसके बाद कुछ वीडियो वायरल हुए जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसके फैन्स बन गए. इनमें से कई समर्थक मंगलवार की घटना के बाद भी सिद्धू के साथ खड़े हैं. उनका कहना है कि सिद्धू को मीडिया और किसानों की यूनियनों द्वारा बलि का बकरा बनाया जा रहा है.

    सिद्धू और यूनियनों के बीच हमेशा कुछ तनातनी थी. ऐसा लगता है कि पिछले दो महीनों में यह तनातनी कम नहीं हुई बल्कि बढ़ी. 10 दिसंबर को एक फेकबुक लाइव में सिद्धू ने \’कम्युनिस्ट यूनियनों\’ पर आरोप लगाया कि वह इसके जरिए से वाम राजनीति को आगे बढ़ाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. हालांकि ट्रोल होने के बाद उन्होंने अगले दिन माफी मांगी. उस वक्त उन पर आरोप लगा कि वह आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने खाली कराया बागपत बॉर्डर, 40 दिनों से धरना दे रहे किसानों को हटाया
    Next Article 18 फरवरी को चेन्नई में होगी आईपीएल नीलामी

    Related Posts

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    June 28, 2026

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    June 28, 2026

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.