Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना वायरस के घटते मामलों को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 31 मई यानी सोमवार से धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाया जाएगा. सोमवार सुबह 5 बजे के बाद से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया जा सकता है. फैक्ट्रियां भी खोली जाएंगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में करीब 1100 नए कोरोना के मामले आए हैं. दिल्ली में संक्रमण का दर 1.5 फीसदी के करीब है. ऐसे में अब समय आ गया है कि अनलॉक किया जाए. उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह…

Read More

कोलकाता. नारदा स्टिंग टेप मामले में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से सीबीआई की जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस के दो मंत्रियों, एक विधायक और पार्टी के एक पूर्व नेता को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. चारों नेताओं की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है. बता दें पिछले दिनों सीबीआई ने नारदा स्टिंग केस में टीएमसी सरकार के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत बनर्जी और विधायक मदन मित्रा कोगिरफ्तार कर लिया था. इसके अलावा कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चर्टजी को भी गिरफ्तार किया गया था. कोलकाता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस…

Read More

नई दिल्ली. पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में गिरफ्तार ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुशील कुमार अपने साथियों के साथ सागर को डंडे से बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे है. वीडियो में छत्रसाल स्टेडियम के अंदर दर्जनों लोग नजर आ रहे हैं जिसमें काला आसौदा गैंग और नीरज बवानिया गैंग के बदमाशों भी हैं. पुलिस का आरोप है कि वीडियो में सुशील भी मौजूद है. वीडियो में सागर पहलवान जमीन पर पड़े हैं और हाथ जोड़ते देखे जा सकते हैं. वीडियो में एक शख्स हथियार पिस्टल या रिवॉल्वर…

Read More

नई दिल्ली. दिल्ली से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से ही वापस लौटा आना पड़ा. जिसका कारण बना चमगादड़. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के इस बारे में सूचना दी और विमान को वापस ले आया. यह विमान अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट जा रहा था. एयर इंडिया के विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को तड़के 2:20 पर उड़ान भरी थी. करीब आधे घंटे के बाद चमगादड़ पर नजर पड़ी. जिसके बाद पायलट ने विमान को वापस दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया. बाद में मरे हुए चमगादड़ को निकाला गया.…

Read More

दमिश्क. पिछले एक दशक से युद्धग्रस्त सीरिया में बशर अल-असद को चौथी बार राष्ट्रपति चुन लिया गया है. गत 26 मई को हुए चुनाव के अधिकारिक चुनाव परिणामों में असद को करीब एक करोड़ 42 लाख वोट मिले. इस जीत के साथ ही अब बशर अल-असद के एक बार फिर से अगले 7 साल तक के लिए राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता साफ हो गया है. इस बीच अमेरिका समेत पश्चिम देशों ने सीरिया के चुनाव को खारिज कर दिया है और कहा कि यह न तो स्वतंत्र तरीके से हुआ है और न ही निष्पक्ष है. सीरिया में गृहयुद्ध शुरू…

Read More

लंदन: इस बात की 90 फ़ीसद उम्मीद है कि साल 2021-2025 के बीच कम से कम एक साल ऐसा होगा जो अब तक सबसे गर्म साल होने का रिकॉर्ड बनाएगा और पिछले रिकार्ड होल्डर, 2016 और 2020, को पीछे छोड़ देगा. इस बात का ख़ुलासा हुआ है वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल आर्गेनाइजेशन (डब्लूएम्ओ) और UK MET यूके (यूनाइटेड किंगडम) मेट (मौसम) कार्यालय की सालाना जारी होने वाली ताज़ा टू ग्लोबल क्लाइमेट अपडेट नाम की रिपोर्ट में, जो अगले पांच वर्षों के लिए जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों की भविष्यवाणी करती है. रिपोर्ट मोटे तौर पर साल दर साल तापमान में वृद्धि को…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव हुए लगभग एक माह हो चुका है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी से ममता बनर्जी की खटास अभी भी कम नहीं हुई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के मुख्यसचिव एक ही परिसर में होने के बावजूद शुक्रवार को चक्रवात यास से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक में करीब 30 की देरी से पहुंचे. बैठक में पहुंचते ही ममता बनर्जी ने चक्रवात से हुए नुकसान से संबंधित कागजात सौंपा. इसके बाद उन्होंने कहा कि अन्य बैठक सूचीबद्ध है और वह वहां से चली गईं. ममता बनर्जी के इस रवैये से केंद्र और सत्तारूढ टीएमसी में…

Read More

सुभाष शिरढोनकर कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया है. जब वे अपनी पढाई पूरी कर रही थी उस वक्त तक उनके मन में फिल्म एक्ट्रेस बनने का ख्याल तक नहीं था. लेकिन उनकी किस्मत में फिल्म एक्ट्रेस बनना लिखा था. जब वो शौकिया तौर पर मॉडलिंग कर रही थीं, उन पर निर्देशक सब्बीर खान की नजर पड़ी और इस तरह उन्हें ’हीरोपंती’ (2014) में लीड रोल निभाने का अवसर मिला. इस फिल्म से न सिर्फ उन्होंने, बल्कि जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने भी अपना डेब्यू किया…

Read More

नई दिल्ली. कोरोना महामारी की वजह से ज्यादातर राज्यों में दोबारा लॉकडाउन लगा हुआ है. जिस वजह से जनता का बुरा हाल है. इस वक्त में सबसे ज्यादा खराब स्थिति तो गरीब वर्ग और उनके बच्चों की है. इसको देखते हुए भारत सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया, जिसमें मिड-डे-मील योजना के तहत सभी पात्र बच्चों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के जरिए वित्तीय सहायता दी जाएगी. इस योजना को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंजूरी दे दी है. सरकार को उम्मीद है कि इससे 11.8 करोड़ बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा. केंद्र सरकार के मुताबिक ये योजना…

Read More

उत्थान सी.बी.ओ की तरफ से और वजूद के सहयोग से थर्ड जेंडर का विकल्प आया उत्थान सी.बी.ओ की तरफ से और वजूद के सहयोग से Zoom के माध्यम से मिटिंग रखी गई जिसमे एच आर एल एन के सोनल तिवारी के द्वारा बोला गया कि शुरुआत में राशन कार्ड में ट्रांसजेंडर का ऑप्शन नहीं दिया गया था, लेकिन धीरे धीरे लड़ाई लड़ने के बाद एवं बार बार सरकार को पत्रचार करने पर एवं पिटीशन फाइल करने पर थर्ड जेंडर का विकल्प आया। हम हमेशा फ्रंटलाइन वर्कर्स के बारे में बात करते हैं तो क्या ट्रांसजेंडर कम्युनिटी/ थर्ड जेंडर कम्युनिटी भी…

Read More