Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृति सेनन: टाइगर मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेंगे!
    Headlines सिनेमा

    कृति सेनन: टाइगर मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेंगे!

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुभाष शिरढोनकर

    कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया है. जब वे अपनी पढाई पूरी कर रही थी उस वक्त तक उनके मन में फिल्म एक्ट्रेस बनने का ख्याल तक नहीं था.

    लेकिन उनकी किस्मत में फिल्म एक्ट्रेस बनना लिखा था. जब वो शौकिया तौर पर मॉडलिंग कर रही थीं, उन पर निर्देशक सब्बीर खान की नजर पड़ी और इस तरह उन्हें ’हीरोपंती’ (2014) में लीड रोल निभाने का अवसर मिला. इस फिल्म से न सिर्फ उन्होंने, बल्कि जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने भी अपना डेब्यू किया था.

    ’हीरोपंती’ (2014) बॉक्स ऑफिस के लिए जैकपॉट साबित हुई और इसके बाद शाहरुख खान ने कृति सेनन को अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ’दिलवाले’ में वरूण धवन के अपोजिट अवसर दिया. रोहित शेट््टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लागत के लिहाज से बॉक्स ऑफिस के लिए ठंडी साबित हुई.

    लेकिन अपने करियर की दूसरी फिल्म में कृति सेनन पहले से ज्यादा मजबूत बनकर उभरीं. ’बरेली की बरफी’ (2017) ने कृति का करियर पूरी तरह बदल दिया. उसके बाद आई ’लुका छुपी’ (2019) और ’हाउसफुल 4’ (2019) भी अच्छी खासी हिट रहीं.

    इस वक्त कृति सेनन की झोली में ’भेडि़या’,’आदिपुरूष’, ’बच्चन पांडे’ ’गणपत’, ’मिमी’ और ’हम दो हमारे दो’ जैसी 06 बड़ी फिल्में हैं. कुछ और मेकर उन्हें लेकर अपनी फिल्में प्लान कर रहे हैं. पिछले दिनों कृति सेनन कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं लेकिन अब वो उससे ठीक होकर फिर से काम पर लौट आई हैं. प्रस्तुत है कृति के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंशः

    आप अक्षय कुमार के अपोजिट ’बच्चन पांडे’ कर रही हैं. इसमें आपका किस तरह का किरदार है ?

    इसमें अक्षय कुमार एक गैंगस्टर बने हैं जबकि मेरा किरदार एक ऐसे पत्रकार का है जो फिल्म निर्देशक बनना चाहती है. अक्षय कुमार को जुर्म की दलदल से बाहर निकालकर सुधारने के लिए वो एक फेक फिल्म बनाती हैं. इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी हैं.

    ’दिलवाले’ और ’कलंक’ के बाद आप वरुण धवन के साथ एक बार फिर से ’भेडि़या’ कर रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आप कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं ?

    हां, अरुणाचल प्रदेश में जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, मुझे अचानक तेज फीवर आ गया. टेस्ट कराने पर मुझे ’कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया लेकिन शुक्र है कि जल्दी ही मैने रिकवर कर लिया और अब सब कुछ ठीक है. ’भेडि़या’ की शूटिंग हम जल्द से जल्द पूरी कर लेना चाहते हैं क्योंकि निर्देशक अमर कौशिक इसे अगले साल की शुरूआत में रिलीज करना चाहते हैं.

    ’गणपत’ में आप एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के अपोजिट काम कर रही हैं. ’हीरोपंती’ से लेकर अब तक आपने टाइगर के अंदर क्या परिवर्तन महसूस किया ?

    टाइगर मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेंगे. उनके साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत जो की थी. वो जबर्दस्त मेहनती हैं. हर फिल्म को पहली फिल्म मानकर उतनी ही मेहनत करते हैं. वह निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और मुझे यकीन है कि एक दिन वे शिखर पर होंगे.

    क्या आप ’रहना है तेरे दिल में’ (2001) का सीक्वल करने जा रही हैं?

    वाशु भगनानी के बेटे जैकी ’रहना है तेरे दिल में’ का सीक्वल बना रहे हैं. इसका प्रस्ताव मेरे पास आया है. इस बार कहानी एक लड़की और दो लड़कों के बारे में होगी.

    आप साउथ के दो सुपरस्टार प्रभास और अल्लू अर्जुन के साथ फिल्में कर रही हैं. क्या इसे साउथ में आपकी शुरुआत के तौर पर देखा जा सकता है ?

    मैं प्रभास के साथ ’आदिपुरूष’ कर रही हूं लेकिन अल्लू अर्जुन के साथ वाली कोई फिल्म नहीं कर रही हूं. हां, अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म ;अला बैकुंठपुरमलो’ के हिंदी रीमेक का ऑफर मेरे पास आया है. यह एक फैमिली एंटरटेनर होगी. यदि सब कुछ ठीक रहा तो इसमें मैं पूजा हेगड़े वाला किरदार निभाऊंगी लेकिन इसमें मेरे अपोजिट कार्तिक आर्यन होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्द्र सरकार का मिड-डे-मील पर बड़ा फैसला, 11.8 करोड़ बच्चों को दी जाएगी वित्तीय सहायता
    Next Article तूफान यास से हुए नुकसान की बैठक में ममता ने पीएम मोदी के साथ उठाया चौंकाने वाला कदम, फोटो बहुत कुछ बयां करती है

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.