Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में 31 मई से अनलॉक, खुलेंगी फैक्ट्रियां, शुरू होगा कंस्ट्रक्शन: सीएम केजरीवाल का ऐलान
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में 31 मई से अनलॉक, खुलेंगी फैक्ट्रियां, शुरू होगा कंस्ट्रक्शन: सीएम केजरीवाल का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना वायरस के घटते मामलों को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 31 मई यानी सोमवार से धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाया जाएगा. सोमवार सुबह 5 बजे के बाद से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया जा सकता है. फैक्ट्रियां भी खोली जाएंगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में करीब 1100 नए कोरोना के मामले आए हैं. दिल्ली में संक्रमण का दर 1.5 फीसदी के करीब है. ऐसे में अब समय आ गया है कि अनलॉक किया जाए. उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन है. उसके बाद दिल्ली धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ेगी. डीडीएमए की आज बैठक हुई थी, जिसमें ये फैसले लिए गए.
    केजरीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जायेगा. लॉकडाउन खोलने में सबसे ज्यादा उन वर्ग का ख्याल रखना है, जो दिहाड़ी मजदूर हैं, प्रवासी मजदूर हैं. उन्होंने कहा- ‘कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों को एक सप्ताह के लिए खोला जाएगा. विशेषज्ञों और जानकारों के सुझाव के आधार पर अनलॉक धीरे- धीरे किया जायेगा. इसे तब तक खोला जायेगा, जब तक कोरोना के मामले फिर से नहीं बढऩे लगे.’

    सीएम ने कहा कि अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं, तो लॉकडाउन फिर से लगाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक जरूरत नहीं हो तब तक घरों से बाहर नहीं निकले.

    रिकवरी 13,82,359 लोगों की हुई है

    दिल्ली में गुरुवार को पिछले 2 महीने के मुकाबले सबसे कम नए पॉजिटिव मामले सामने आए थे. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1072 नए मामले सामने आये, जबकि अब दिल्ली में रिकवरी रेट करीब तीन गुना तक बढ़ गया है. 24 घंटे में रिकवरी करने वाले मरीज 3725 ठीक हुए हैं. वहीं, 117 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. अब दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.50 फीसदी हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारदा स्टिंग केस मामले में ममता बनर्जी के विधायक और मंत्रियों को शर्तों के साथ मिली जमानत
    Next Article डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक 30 जून तक बढ़ाई

    Related Posts

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    August 9, 2026

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    महात्मा गांधी का नैतिक साहस: युवा आंदोलन, पेपर लीक और लोकतंत्र की परीक्षा

    पेपर लीक: युवाओं का आक्रोश, गांधीजी का नैतिक साहस और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    पेपर लीक संकट: युवाओं का आक्रोश और गांधीजी के नैतिक साहस की आवश्यकता

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.