Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका जा रहा एयर इंडिया के विमान में मिला चमगादड़, बीच रास्ते से वापस लौटा, कराई इमरजेंसी लैंडिंग
    Breaking News Headlines

    अमेरिका जा रहा एयर इंडिया के विमान में मिला चमगादड़, बीच रास्ते से वापस लौटा, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से ही वापस लौटा आना पड़ा. जिसका कारण बना चमगादड़. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के इस बारे में सूचना दी और विमान को वापस ले आया. यह विमान अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट जा रहा था. एयर इंडिया के विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को तड़के 2:20 पर उड़ान भरी थी. करीब आधे घंटे के बाद चमगादड़ पर नजर पड़ी. जिसके बाद पायलट ने विमान को वापस दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया. बाद में मरे हुए चमगादड़ को निकाला गया.

    लोकल स्टैंडबाय इमरजेंसी घोषित की गई

    एयर इंडिया के मुताबिक, डीईएल-ईडब्ल्यूआर एआई-105 की उड़ान के लौटने की खबर मिलने के बाद लोकल स्टैंडबाय इमरजेंसी घोषित की गई थी. विमान उतरने के बाद जब एयरपोर्ट स्टॉफ ने तलाशी ली तो उन्हें कहीं भी चमगादड़ नहीं मिला. बाद में वन्यजीव विशेषज्ञों को बुलाया गया और उन्होंने प्लेन में जब धुंआ किया तो चमगादड़ मिला. हालांकि उस वक्त वह मर चुका था.

    ग्राउंड स्टॉफ की लापरवाही

    इस घटना के सामने आने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मामले में ग्राउंड स्टॉफ की लापरवाही भी देखने को मिली है. हर बार उड़ान भरने से पूर्व विमान की जांच की जाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीरिया में बशर अल असद चौथी बार बने राष्ट्रपति, अमेरिका भड़का, कहा निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए
    Next Article सागर को डंडे से पीटते नजर आए पहलवान सुशील, वीडियो आया सामने

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.