नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में आज फिर बदलाव किया. आज डीजल की कीमत में जहां 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, वहीं पेट्रोल के दाम हर लीटर पर 28 पैसे बढ़े. शनिवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 93.94 रुपये प्रति लीटर पर चला गया. डीजल भी 84.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. गौरतलब है कि पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी. वहीं इस महीने इसके…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली: भारत में अब तक कोरोनावायरस कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 20.86 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 13,36,309 लाभर्थियों को टीके की पहली खुराक, जबकि इसी आयु वर्ग के 275 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू होने के बाद से अब तक इस आयु वर्ग के 1,66,47,122 लोगों का टीकाकरण हुआ है। आंकड़ों के…
नई दिल्ली: चीन को स्पष्ट संदेश देते हुए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में टकराव के सभी बिंदुओं से सैनिकों की पूरी तरह वापसी हुए बिना तनाव में कमी नहीं आ सकती और भारतीय सेना क्षेत्र में हर तरह की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनरल नरवणे ने कहा कि भारत दृढ़ता से और बिना उकसावे वाले तरीके से चीन के साथ इस मामले से निपट रहा है ताकि पूर्वी लद्दाख में उसके दावों की शुचिता सुनिश्चित हो और वह विश्वास बहाली के कदम उठाने को भी तैयार है। पूर्वी लद्दाख में…
अलीगढ़: उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। लापरवाही के आरोप में एक्साइज ऑफिसर धीरज शर्मा, एक्साइज इंस्पेक्टर राजेश यादव, इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश यादव के साथ ही 2 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र स्थित दो गांव परसुआ और हंडला में एक ही ठेकेदार को दो शराब के ठेके आवंटित है। परसुआ गैंस प्लांट के निकट एक देसी शराब का ठेका है, जहां से अक्सर ट्रक चालक, लेबर और ग्रामीण शराब खरीद कर पीते है।…
उल्हासनगर. मुंबई के ठाणे में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. उल्हासनगर जिले में एक रिहायशी इमारत की छत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक साई सिद्धी बिल्डिंग में पांचवीं मंजिल से स्लैब सीधा ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा. हादसे को लेकर ठाणे नगर निगम का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ये हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ. 5वीं मंजिल…
इंडियन एयरफोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. इंडियन एयर फोर्स की ओर से ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 357 पदों पर भर्ती की जाएगी. इंडियन एयरफोर्स की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- afcat.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2021 से शुरू हो जाएगी. बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को…
अधिकतर लोग अपने फोन को दूसरों से सुरक्षित रखने के लिए उसमें पासवर्ड या पैटर्न लॉक लगाकर रखते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब हम खुद ही पासवर्ड या पैटर्न भूल जाते हैं और कई कोशिशों के बाद भी फोन अनलॉक नहीं होता। इस स्थिति में हो सकता है आप किसी मोबाइल शॉप या स्टोर का रूख करें और वो आपकी परेशानी का फायदा उठा कर आपसे मोटी रकम ऐंठ लें। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है और कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे आप घर बैठे…
निपटने के मूड में है सरयू राय से कांग्रेस 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर ओपी आनंद के गिरफ्तारी के बाद अचानक जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मंत्री बन्ना गुप्ता पर हमलावर हो गए हैं जमशेदपुर का सियासी पारा पूरे चरम पर है विधायक सरयू राय ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया जिसे अखबारों ने प्रमुखता से स्थान भी दिया इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर विधायक से सवालों की बौछार लगा दी है विधायक राय की छवि भ्रष्टाचार की पोल खोलने वालों में आती है और…
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता कानून 1955 और 2009 में कानून के अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत आदेश के तत्काल कार्यान्वयन के लिए इस आशय की एक अधिसूचना जारी की. हालांकि, सरकार ने 2019 में लागू संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत नियमों को अभी तक तैयार नहीं किया है. गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि नागरिकता कानून 1955 की धारा 16 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने कानून की धारा पांच के तहत यह कदम उठाया है. इसके अंतर्गत उपरोक्त राज्यों और जिलों में रह रहे अफगानिस्तान, बांग्लादेश और…
नयी दिल्ली. विमानन नियामक (डीजीसीए) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लगाई गई रोक को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा, बहरहाल, सक्षम प्राधिकरण हर मामले पर गौर करते हुए चयनित मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दे सकते हैं. भारत में कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था लेकिन मई 2020 से वंदे भारत अभियान और जुलाई 2020 से चयनित देशों के बीच द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत विशेष…
