सीएम दाल भात केंद्र की तर्ज़ पर टेल्को के युवाओं ने शुरू की “आकाश कैंटीन” ◆ मेन्यू के अनुसार बिरयानी से लेकर राजमा चावल तक कि व्यवस्था ◆ गरीबों के लिए निःशुल्क और अन्य लोगों से महज 10 रुपये की सहयोग राशि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘दाल भात केंद्र’ की तर्ज़ पर जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी क्षेत्र के युवाओं ने ‘आकाश कैंटीन’ की शुरुआत की है। गुरुवार को टेल्को के प्लज़ा डिस्पेंसरी चौक पर आकाश कैंटीन के पहले स्टॉल की विधिवत शुरुआत हुई। कोई भूखा ना रहे कि शास्वत संकल्प से प्रेरित इस अभियान का संचालन ग्रीन स्काई…
Author: Devanand Singh
25 जून को काला दिवस मनायेगी भाजपा, आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले योद्धाओं को पार्टी करेगी सम्मानित ■ आपातकाल में किए अत्याचार के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : डाॅ गोस्वामी जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 47 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी। आपातकाल के दौरान लोगों के संविधान प्रदत्त वैचारिक स्वतंत्रता के अधिकार को समाप्त कर दिया गया था। प्रेस पर सेंसरशिप लागू था। भारतीय जनसंघ सहित विपक्ष के सभी नेताओं…
उपायुक्त के निर्देश पर दुरुस्त हुई मनिफिट धोबी मैदान में लगी हाईमास्ट लाईट, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया था ट्वीट पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देश पर मनिफिट धोबी घाट में लगी हाईमास्ट लाईट दुरुस्त हो गई है। बुधवार देर रात से इसकी उपयोग भी सुचारू रूप से स्थानीय लोग कर रहे हैं। पिछले दिनों यास तूफ़ान में तेज़ आंधी के कारण लाईट तिरछी होकर झूल गई थी। जानमाल के नुक्सान की संभावना जताते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपनी ट्विटर हैंडल के जरिये इस मामले को उठाया था और…
नई दिल्ली. कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही ढलान पर हो, मगर कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने एक बार फिर से देश की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और अब यह आंकड़ा 40 तक पहुंच गया है। सरकारी सूत्रों की मानें तो देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के अब तक 40 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से सबसे अधिक महाराष्ट्र के हैं। सरकारी सूत्रों की मानें तो देश में अब तक चार राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में डेल्टा प्लस वेरिएंट…
नई दिल्ली. फ़िलहाल भारत में मानसून आ चुका है, लेकिन मिजाज़ बदले बदले से हैं इस मौसम की घटना के. वैसे भी भारतीय मानसून एक जटिल परिघटना है और विशेषज्ञों की मानें तो जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग ने मानसून के बनने की परिस्थिति पर और तनाव डाल दिया है. आंकड़े बताते हैं कि बारिश का रिकॉर्ड हर साल पहले के रिकॉर्ड को पार कर गया है. मानसून पर जलवायु परिवर्तन का असर एक चिंताजनक बात है. स्थिति कितनी गम्भीर है ये समझाते हुए क्लाइमेट ट्रेंड्स की निदेशिका आरती खोसला कहती हैं, “देश भर में वर्षा भारतीय मानसून द्वारा संचालित…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज (बुधवार 23 मई) सेंट्रल रेलसाइड वेयरहाउस कंपनी लिमिटेड (सीआरडब्ल्यूसी) और सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) के विलय को मंजूरी दे दी है. सरकार ने ये कदम एक जैसे कारोबार को एक साथ लाकर लागत घटाने और कामकाज को बेहतर बनाने के लिये उठाया है. सरकार के मुताबिक इस विलय से एक ही मैनेजमेंट के जरिये न सिर्फ दोनों कंपनियों के वेयरहाउसिंग, हैंडलिंग और परिवहन जैसे समान कार्य एक साथ संपन्न किये जा सकेंगे, बल्कि इनकी दक्षता, अधिकतम क्षमता उपयोग, पारदर्शिता, जवाबदेही को बढ़ावा देने के साथ-साथ वित्तीय बचत को…
कोरोना वायरस महामारी ऑटोमोबाइल स्पेक्ट्रम पर लंबे समय तक प्रभाव रहा है. ऑटो मैन्युफैक्चरर्स अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. इस कड़ी में अब हीरो मोटोकॉर्प भी शामिल हो गई है. दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने 1 जुलाई से अपने वाहनों के दाम 3,000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की है. कंपनी नेकहा कि सामग्री के ऊंचे दाम की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है. कंपनी ने बयान में कहा कि 1 जुलाई से उसकी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के शोरूम दाम बढ़ जाएंगे. कीमतों में यह बढ़ोतरी 3,000 रुपए तक होगी. कंपनी ने कहा…
चीन की स्मार्टफोन कंपनी शियोमी ने भारत में Mi 11 Lite लॉन्च किया है. ये कंपनी की Mi 11 सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन है. Mi 11 Lite एक स्लिम और अधिकतर स्मार्टफोन्स से हल्का है. जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज़ में पहले से ही Mi 11 Ultra और Mi 11X Pro 5G मौजूद हैं, और ये नया फोन इनसे कुछ कम फीचर्स वाला वर्जन है. Mi 11 Lite की कीमत 6 GB RAM और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 20,499 रुपये है. 8 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट…
नई दिल्ली. बिहार, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड समेत अन्य भागों में जहां झमाझम बारिश के साथ मानसून सक्रिय है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में मानसून के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा. बिहार में 28 जून तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढऩे की संभावना नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार,…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया है. घोष ने कहा, नुसरत जहां एक महिला सांसद हैं. उन्होंने सिंदूर लगाया, एक व्यक्ति को पति के तौर पर संबोधित किया, शादी के रिसेप्शन पर मुख्यमंत्री को बुलाया और अब कह रही हैं कि शादीशुदा नहीं हैं. उन्होंने भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को लेकर राजनीति तेज हो गई है. एक तरफ जहां भाजपा ने लोकसभा स्पीकर से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की…
