Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम दाल भात केंद्र की तर्ज़ पर टेल्को के युवाओं ने शुरू की “आकाश कैंटीन”
    Breaking News Business Headlines झारखंड

    सीएम दाल भात केंद्र की तर्ज़ पर टेल्को के युवाओं ने शुरू की “आकाश कैंटीन”

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीएम दाल भात केंद्र की तर्ज़ पर टेल्को के युवाओं ने शुरू की “आकाश कैंटीन”

    ◆ मेन्यू के अनुसार बिरयानी से लेकर राजमा चावल तक कि व्यवस्था
    ◆ गरीबों के लिए निःशुल्क और अन्य लोगों से महज 10 रुपये की सहयोग राशि

    झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘दाल भात केंद्र’ की तर्ज़ पर जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी क्षेत्र के युवाओं ने ‘आकाश कैंटीन’ की शुरुआत की है। गुरुवार को टेल्को के प्लज़ा डिस्पेंसरी चौक पर आकाश कैंटीन के पहले स्टॉल की विधिवत शुरुआत हुई। कोई भूखा ना रहे कि शास्वत संकल्प से प्रेरित इस अभियान का संचालन ग्रीन स्काई फाउंडेशन एनजीओ के माध्यम से होगी। गुरुवार को पूजन के बाद ग्रीन स्काई फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वयं फ़ीता काटकर इस स्टॉल की शुरुआत की। ग्रीन स्काई फाउंडेशन के संस्थापक आकाश सिन्हा ने बताया कि कोविड19 और लॉकडाउन ने लोगों की आजीविका को बेहद प्रभावित किया है। काफी लोगों की रोजगार प्रभावित हो गई है। कईयों के सामने भोजन का प्रबंध कर पाना भी चुनौती बन चुकी है। ऐसे प्रभावित और जरूरतमंद लोगों के भूख का समाधान ढूंढने की दिशा में एक छोटी प्रयास मात्र आकाश कैंटीन के मार्फ़त की गई है। संचलकों ने स्टॉल की अनुमति के लिए टाटा मोटर्स नगर प्रबंधन सहित जिले प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

    ◆ गरीबों के लिए निःशुल्क भोजन और अन्य लोग 10 रुपये में ले सकेंगे आकाश कैंटीन का लुफ्त

    कैंटीन का संचालन प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक टेल्को के प्लज़ा डिस्पेंसरी चौक स्थित ऑटो स्टैंड के सामने होगी। गरीब अथवा असामर्थ्य लोगों के लिए यह कैंटीन बिल्कुल निःशुल्क होगी। सामर्थ्यवान लोग भी मात्र 10 रुपये की सहयोग राशि का भुगतान कर के स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार का लुफ्त ले सकेंगे। बताया कि जरूरतमंद लोगों के लिए आकाश कैंटीन के द्वारा एक विशेष कार्ड बनाई जाएगी जिसके आधार पर उन्हें कैंटीन में प्रतिदिन निःशुल्क भोजन का लाभ मिलेगा।

    ◆ बिरयानी से लेकर राजमा चावल तक कि व्यवस्था

    आकाश कैंटीन के संचालक ने बताया कि स्टॉल से रेडी टू ईट पैक्ड भोजन मिलेगी और केवल टेक अवे की व्यवस्था होगी। बताया कि दिन के हिसाब से प्रतिदिन भोजन की मेन्यू में बदलाव होंगे। बताया कि हर दिन के हिसाब से मेन्यू तैयार की गई है। गरीबों को भी बेहतर और स्वादिष्ट भोजन मिले इसपर विशेष ध्यान ग्रीन स्काई फाउंडेशन ने दिया है। बताया गया कि दिन के अनुसार बिरयानी, राजमा चावल, कढ़ी चावल, वेज फ्राइड राइस, चना चावल, छोले चावल परोसे जाएंगे।

    ◆ फाउंडेशन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    आकाश कैंटीन का संचालन करने वाली संस्था ग्रीन स्काई फाउंडेशन ने उद्घाटन के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इन नम्बरों पर संपर्क कर के लोग भूखे लोगों की सूचना दे सकतें है जिनतक भोजन पहुंचाई जायेगी। हेल्पलाइन नंबर 6287503777, 9350137900 पर संपर्क किया जा सकता है। गुरुवार को टेल्को में पहले स्टॉल की शुरुआत हुई है। शीघ्र ही शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी ऐसे ही स्टॉल शुरू करने की कार्ययोजना पर ग्रीन स्काई फाउंडेशन कार्य कर रही है।

    ◆ उद्घाटन में ये रहें मौजूद :

    आकाश कैंटीन का उद्घाटन रेणुका सिंहा और विजय कुमार सिंहा ने किया। इस दौरान ग्रीन स्काई फाउंडेशन से जुड़े आकाश सिन्हा, प्रमोद चौबे, अभिनव सिंह राठौड़, रौशन कुमार, शिवम सिंह, रजनीश सिंह, अमन वर्मा, भावेश मिश्रा, राजीव ठाकुर, आशुतोष मिश्रा, सतीश सिंह, प्रतीक जैन, विशाल सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article 25 जून को काला दिवस मनायेगी भाजपा, आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले योद्धाओं को पार्टी करेगी सम्मानित
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति और राजस्व संग्रह की समीक्षा की

    Related Posts

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.