Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *‘उन्नति का पहिया’ से पोटका के 2338 और जमशेदपुर प्रखंड के 1940 विद्यार्थियों को मिलेगी शिक्षा की रफ्तार*

    *पोटका प्रखंड मुख्यालय और जमशेदपुर प्रखंड के करनडीह में छात्र-छात्राओं के बीच बांटी गई साइकिलें, विधायक ने कहा- शिक्षा की राह को सुगम बना रही सरकार*

    पोटका। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया योजना’ के तहत सोमवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय एवं जमशेदपुर प्रखंड के एसएस स्कूल, करनडीह में छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दोनों कार्यक्रमों में पोटका विधायक संजीव सरदार ने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पोटका प्रखंड के कक्षा आठ के 2,338 और जमशेदपुर प्रखंड के अंदर 1940 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, जमशेदपुर प्रखंड के पात्र विद्यालयों में भी शीघ्र साइकिलों का वितरण कर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।

    *दूरदराज के विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होगी सुविधा*

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘उन्नति का पहिया’ योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में साइकिल से काफी सुविधा मिलेगी और उनकी स्कूल तक नियमित पहुंच सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है और यह योजना विद्यार्थियों की शिक्षा यात्रा को सरल, सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    *‘ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना सरकार की प्राथमिकता’ – विधायक*

    विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा का अवसर मिले। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार शिक्षा से जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर मन लगाकर पढ़ाई करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने परिवार, क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में पोटका प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचलाधिकारी निकिता बाला, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज सिन्हा, बीपीओ जयश्री बोइपाई, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, झामुमो नेता सुनील महतो, हितेश भगत, चक्रधर महतो, बीरेन पात्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं करनडीह कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, प्रखंड सचिव जगत मार्डी, शंकर हेंब्रम, मुखिया सरस्वती टुडू, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी, समेत दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय
    Next Article जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    Related Posts

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    July 27, 2026

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    July 27, 2026

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

    रामजीवनपुर में सड़क निर्माण पर बवाल, किसानों ने सिंचाई नाला बचाने की उठाई मांग

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.