Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. पूरी दुनिया कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से परेशान है. कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले कम होने की बजाये लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पूरी दुनिया में 48.90 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आकर 3.20 लोगों की मौत हो चुकी है.प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है, वहीं रूस में 2.90 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना संक्रमण के चलते अमेरिका में 91981 लोगों…

Read More

मुंबई. अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया ने नवाज से तलाक और मेंटेनेंस मांगते हुए एक लीगल नोटिस भेजा है, आलिया के वकील ने अभय सहाय ने बताया कि पिछले काफी समय से नवाज और आलिया अलग-अलग रहते हैं. बॉलिवुड के बेहतरीन अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को उनकी वाइफ आलिया ने तलाक और मेंटेनेंस अमाउंट मांगते हुए लीगल नोटिस भेजा है. आलिया के वकील अभय सहाय ने बताया, ‘मेरी क्लाइंट आलिया ने 7 मई को एक लीगल नोटिस अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को भेजा है, जिसमें तलाक और मेंटेनेंस की मांग की है.’ नोटिस में लिखी गईं बहुत सी बातें बेहद कॉन्फिडेंशल…

Read More

बीजिंग. चीन लगातार एवरेस्ट पर अपना कब्जा दिखाने की कोशिश में लगा हुआ है. चीन के सरकारी टीवी चैनल ने एवरेस्ट की तस्वीरें शेयर कर कहा था कि वह हमारा हिस्सा है. जिसका नेपाल ने कड़ा विरोध जताया था लेकिन अब एकबार फिर चीन की सरकारी एजेंसी सिन्हुआ ने एवरेस्ट की तस्वीर शेयर कर अपने नापाक इरादे जाहिर कर दिए हैं. एवरेस्ट की ऊंचाई मापने भेजी टीम चीन की एक टीम एवरेस्ट की ऊंचाई मापने निकली है जो कि 22 मई को 6500 मीटर की ऊंचाई वाले ऐडवांस कैम्प पहुंच जाएगी. उधर, नेपाल माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को फिर से…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को आदेश दिया कि देश में शॉपिंग मॉल और बाजारों को सप्ताह में सातों दिन खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए . शीर्ष अदालत ने कहा कि देश में दुकानदार कोरोना वायरस के बजाए भूख से मर जाएंगे और यह संक्रमण एक-दो दिनों में खत्म नहीं होने वाला है . कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान पाकिस्तान में बाजारों और शॉपिंग मॉल को बंद कर दिया गया था. उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गुलजार अहमद के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय पीठ ने संक्रमण से निपटने के संबंध…

Read More

मध्यप्रदेश को कोरोना संकटकाल से बचाने के लिए अब सिर्फ रेड व ग्रीन जोन ही होगें. रेड जोन के कंटेनमेंट एरिया में किसी तरह की गतिवधियां शुरू नहीं होंगी. ग्रीन जोन में सभी तरह की गतिविधियां शुरू की जा रही हैं. इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, बुराहानपुर, खंडवा और देवास रेड जोन में हैं. प्रदेश के बाकी के जिले ग्रीन जोन में हैं. यहां गतिविधियां आम दिनों की तरह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हो सकेंगी.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन-04 अलग स्वरूप में है. इसके स्वरूप के संबंध में मध्यप्रदेश की जनताए सभी वर्ग, जिलों…

Read More

देशव्यापी लॉक डाउन के इस दौर में घर से काम पर अधिक जोर दिया जा रहा है और इसके लिए निबार्ध चलने वाला इंटरनेट जरूरी है. इसी को ध्यान में रखकर रिलायंस जियो ग्राहकों बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने अपने वर्क फ्रॉम होम वाले 3 प्लान के वैधता बढ़ा दी है. कंपनी वर्क फ्रॉम होम के नाम से तीन पैक ऑफर करती है जिनकी कीमत 151 रुपये, 201 रुपये और 251 रुपये है. इन तीनों ही प्लान में अब 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. पहले ये तीनों पैक वर्तमान प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी तक काम करते थे. हालांकि कंपनी…

Read More

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन शुरुआती दौर में टीम में चयन के लिए उनसे पैसे मांगे गए थे. इसका खुलासा खुद उन्होंने किया. कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि एक समय था, जब वह राज्य की क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब चयन के लिए उनके पिता से पैसे मांगे गए थे. इशारे को पिताजी समझ नहीं पाए विराट कोहली ने बताया कि वह अच्छा खेल रहे थे. उस समय तक…

Read More

नई दिल्ली: लॉकडाउन 4.0 को लेकर दिल्ली सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार 18 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लॉकडाउन का इस्तेमाल तैयारी के लिए किया. अब लॉकडाउन के दिशा में आगे बढऩा है. हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी.उन्होंने कहा कि अब हमें अपनी अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की दिशा में बढऩा है. कल केंद्र सरकार ने इस बारे में कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं. लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन इसमें कई ढील दी जाएंगी. कोरोना अगले एक दो महीने में तो खत्म नहीं होने वाला…

Read More

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के कार्यालय में एक कोरोना पॉजिटिव स्टाफ मिलने के बाद मध्य दिल्ली स्थित कृषि भवन स्थित उनके मंत्रालय के एक हिस्से को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग में एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि हाल ही में पशुपालन और डेयरी विभाग में पाए गए एक कोरोना मामले के कारण, यह निर्णय लिया गया है कि कृषि भवन में खाद्य और सार्वजनिक वितरण कार्यालय 19 मई और 20 मई को सैनिटाइजेशन के लिए बंद रहेगा.…

Read More

भागलपुर. बिहार के भागलपुर के नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर अंभो गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गयी है. ये सभी मजदूर पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं. दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद ट्रक गढ्डे में गिर कर पलट गया, जिससे ट्रक पर सवार सभी मजदूर ट्रक के नीचे दब गये. मृतकों में किसी की पहचान नहीं हो पायी है. घटना में बस पर बैठे बांका जिला के 35 लोग घायल हो गए हैं. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी…

Read More