Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विराट कोहली का बड़ा खुलासा: टीम में सिलेक्शन के लिए मांगे गए थे पैसे
    Breaking News Headlines खेल

    विराट कोहली का बड़ा खुलासा: टीम में सिलेक्शन के लिए मांगे गए थे पैसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन शुरुआती दौर में टीम में चयन के लिए उनसे पैसे मांगे गए थे. इसका खुलासा खुद उन्होंने किया. कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि एक समय था, जब वह राज्य की क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब चयन के लिए उनके पिता से पैसे मांगे गए थे.

    इशारे को पिताजी समझ नहीं पाए

    विराट कोहली ने बताया कि वह अच्छा खेल रहे थे. उस समय तक उनका राज्य की टीम में चयन नहीं हुआ था. उस समय एक बार कोई आगे आया और विराट कोहली की तरफ इशारा कर उनके पिता से बोला कि चयन की तो परेशानी नहीं है, मगर इसके लिए उन्हें कुछ अतिरिक्त करना होगा. कोहली ने कहा कि यानी वह सीधे-सीधे पैसा मांग रहा था. कोहली ने कहा कि उनके पिता मेहनत करके वकील बने हैं और मेहनत करने वालों को यह भाषा समझ में नहीं आती. कोहली ने बताया कि उनके पिता ने कोच को साफ कर दिया था कि उनका बेटा जो कुछ भी अपने दम पर करेगा वही ठीक है, मगर इस तरह से नहीं खेलना है. कोहली ने कहा कि तब वह काफी रोए थे, मगर पिता ने स्पष्ट कहा कहा था कि वो करो, जो और कोई नहीं कर रहा है. कोहली ने कहा कि पिता की यह बात उन्होंने हमेशा के लिए गांठ बांध ली.

    सचिन का पैडल स्कूप चुराना चाहते हैं कोहली

    इस दौरान सुनील छेत्री ने और कई मनोरंजक सवाल विराट कोहली से पूछे. जैसे वह अपनी बायोपिक में खुद अभिनय करना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, बशर्ते उनकी पत्नी की भूमिका अनुष्का शर्मा को मिले. इस दरमियान कोहली ने कहा कि सचिन तेंदुलकर का शॉट पैडल स्कूप चुराना चाहते हैं. जब सुनील छेत्री ने उनसे यह पूछा कि अगर आखिरी गेंद पर उन्हें तीन रन बनाने हों तो वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न में से किसे चुनेंगे? इस पर कोहली ने वकार यूनिस का नाम लिया. कोहली बोले कि उन्हें विश्वास है कि वह यूनिस की गेंद हिट कर सकेंगे.

    नोट उड़ाने के चक्कर में बचपन में हुई थी पिटाई

    विराट कोहली नेक सुनील छेत्री को अपने बचपन की घटना सुनाते हुए कहा कि वह जब लोगों को शादियों में नोट उड़ाते देखते थे, तब उन्हें बहुत मजा आता था. एक दिन उनके घर कोई मेहमान आया था. उनके घरवालों ने 50 रुपए का नोट देकर सामान लाने भेजा. कोहली ने कहा कि पता नहीं उन्हें क्या हो गया था. उन्होंने उस नोट के छुट्टे कराए और उसे नाच में उड़ाकर आ गया. इसके बाद जब वह घर लौटकर आए तो उनकी बहुत पिटाई हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में ऑड-ईवन से खुलेंगी दुकानें, केजरीवाल ने जारी की गाइडलाइंस जानें- कल से क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद.?
    Next Article लॉकडाउन के बीच जियो Jio ने बदले अपने 2 Plan, अब मिलेगी अधिक दिनों की वैधता

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.