Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने समूचे एवरेस्‍ट पर अपना दावा ठोका, नेपाल ने जताया कड़ा विरोध
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने समूचे एवरेस्‍ट पर अपना दावा ठोका, नेपाल ने जताया कड़ा विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन लगातार एवरेस्ट पर अपना कब्जा दिखाने की कोशिश में लगा हुआ है. चीन के सरकारी टीवी चैनल ने एवरेस्ट की तस्वीरें शेयर कर कहा था कि वह हमारा हिस्सा है. जिसका नेपाल ने कड़ा विरोध जताया था लेकिन अब एकबार फिर चीन की सरकारी एजेंसी सिन्हुआ ने एवरेस्ट की तस्वीर शेयर कर अपने नापाक इरादे जाहिर कर दिए हैं.

    एवरेस्ट की ऊंचाई मापने भेजी टीम

    चीन की एक टीम एवरेस्ट की ऊंचाई मापने निकली है जो कि 22 मई को 6500 मीटर की ऊंचाई वाले ऐडवांस कैम्प पहुंच जाएगी. उधर, नेपाल माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को फिर से मापने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त पर्वतारोहियों का एक दल वहां भेजा था.

    चीन के दावे पर विशेषज्ञों की यह है राय

    विशेषज्ञों के मुताबिक तिब्बत और नेपाल के बीच एवरेस्ट आधा-आधा बंटा हुआ है. दरअसल, 1960 में सीमा विवाद के समाधान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसके मुताबिक माउंट एवरेस्ट को दो हिस्सों में बांटा जाएगा. इसका दक्षिणी हिस्सा नेपाल के पास रहेगा जबकि उत्तरी हिस्सा तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के पास होगा. तिब्बत पर चीन का कब्जा है.

    चीन के दावे में नहीं है कोई नई बात

    क्या चीन का यह दावा नया है. इस पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में चाइनीज स्टडीज के प्राेफेसर श्रीकांत कोंडापल्ली ने कहा, ‘इसमें कोई नई बात नहीं है. चीन तिब्बत और एवरेस्ट पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.’

    दावे के पीछे यह है चाल

    चीन पूरे एवरेस्ट पर दावा ठोक रहा है और वह वहां 5जी नेटवर्क स्थापित किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक विवादास्पद कदम है क्योंकि इससे पूरा हिमालय उसकी जद में आ सकता है. इस 5जी नेटवर्क का सैन्य पहलू भी है क्योंकि इसे समुद्र की सतह से 8,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है. इससे चीन भारत, बांग्लादेश और म्यांमार पर नजर रख सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने शॉपिंग मॉल, बाजारों को खोलने का आदेश दिया
    Next Article नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ ने भेजा तलाक का नोटिस, मेंटेनेंस की भी मांग

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.