Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ ने भेजा तलाक का नोटिस, मेंटेनेंस की भी मांग
    Breaking News Headlines सिनेमा

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ ने भेजा तलाक का नोटिस, मेंटेनेंस की भी मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया ने नवाज से तलाक और मेंटेनेंस मांगते हुए एक लीगल नोटिस भेजा है, आलिया के वकील ने अभय सहाय ने बताया कि पिछले काफी समय से नवाज और आलिया अलग-अलग रहते हैं.

    बॉलिवुड के बेहतरीन अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को उनकी वाइफ आलिया ने तलाक और मेंटेनेंस अमाउंट मांगते हुए लीगल नोटिस भेजा है.

    आलिया के वकील अभय सहाय ने बताया, ‘मेरी क्लाइंट आलिया ने 7 मई को एक लीगल नोटिस अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को भेजा है, जिसमें तलाक और मेंटेनेंस की मांग की है.’
    नोटिस में लिखी गईं बहुत सी बातें बेहद कॉन्फिडेंशल और सेंसटिव हैं. यह नोटिस 7 मई को ईमेल और व्हाट्सअप के जरिए भेजा है. इस समय जब हालात मुश्किल हैं, ऐसे में स्पीड पोस्ट की सुविधा नहीं है, आलिया ने 13 मई को अपनी तरफ से लीगल नोटिस भेजा था, अब तक नवाज़ुद्दीन का कोई भी रिस्पॉन्स नहीं आया है.’

    नवाज की वाइफ आलिया ने बताया, ‘मैं इस समय ज्यादा कुछ तो नहीं बोल पाऊंगी लेकिन जो भी मेरे वकील ने कहा है, वह सब सच है. जब भी कुछ इस तरह की बात जीवन में होती है तो इसके पीछे कोई वजह होती है. मुझे लगता है इस लॉकडाउन के समय में मुझे इस बारे में सोचने में मदद मिली. अब जाकर मैंने तलाक लेने का यह निर्णय लिया है. नवाज के साथ मेरे रिश्ते में प्रॉब्लम बहुत समय से है. हम काफी समय से अलग-अलग ही रह रहे हैं.’

    नवाज को लेकर आज सुबह से खबरें हैं कि वे अपने परिवार के साथ मुंबई से उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना में ईद मनाने के लिए गए हैं. बुढ़ाना पहुंचने के बाद उन्हें उनके घर में होम क्वॉरंटीन कर दिया गया. हालांकि इस खबर पर उनके भाई का कहना है कि नवाज ईद मनाने नहीं, बल्कि बीमार बूढ़ी मां को घर छोड़ने आए हैं. बताया जा रहा है कि नवाज शनिवार को अपने घर पहुंचे हैं.

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई से यूपी तक आने के लिए प्रशासन से जरूरी परमीशन ली थी. नवाज के भाई शम्स सिद्दीकी ने इस परमीशन की एक कॉपी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने ट्वीट कर रहा है कि उनकी मां काफी बीमार हैं और इसलिए उनका परिवार मुंबई से सफर करके होम टाउन पहुंचा है. परमीशन लेटर में भी लिखा है कि नवाज का परिवार स्वास्थ्य कारणों से सफर कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन ने समूचे एवरेस्‍ट पर अपना दावा ठोका, नेपाल ने जताया कड़ा विरोध
    Next Article दुनिया में पचास लाख के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

    Related Posts

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    August 10, 2026

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.