नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को जो घोषणाएं की, उनमें शिक्षा क्षेत्र भी शामिल रहा. वित्त मंत्री ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में ऑनलाइन एजुकेशन का इस्तेमाल किया गया है, स्वयंप्रभा डीटीएच चैनल में 12 नए चैनल जोड़े जा रहे हैं. HRD मंत्रालय ने ऑनलाइन शिक्षा की तैयारियां शुरू की हैं. पाठशाला में 200 नई पाठ्यपुस्तकों को शामिल किया गया है. एजुकेशन क्षेत्रों में रिफॉर्म का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, हर क्लास के लिए अलग TV चैनल होगा. 100 विश्वविद्यालय को ऑनलाइन कोर्स की भी अनुमति दी गई है. वित्त राज्य मंत्री…
Author: Devanand Singh
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में 60 हजार लीटर से भी अधिक बीयर को नालियों में बहाने की नौबत आ गई है. जिले की 16 माइक्रो ब्रूअरी में रखे हुए बीयर को लॉकडाउन की वजह से फेंका जा सकता है. तैयार रखे गए बीयर की खपत अगर प्रॉडक्शन के कुछ महीने के भीतर ही नहीं होती है तो टेस्ट, सुगंध और टेक्सचर खराब हो जाता है. इससे पहले भी हरियाणा के गुड़गांव सहित देश के अन्य जगहों पर तैयार बीयर को फेंका जा चुका है.क्राफ्ट ब्रूअरीज़ ऑफ इंडिया के महाराष्ट्र चैप्टर के अध्यक्ष नकुल भोसले ने बताया, शराब की दुकानों के…
नई दिल्ली: दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर चीन अपनी साम्राज्यवादी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अपनी हलचल बढ़ा रहा है. अब गलवान नदी के पास चीनी सैनिकों ने टेंट लगा दिए हैं और वहां पर बैनर में लिखा है कि यह हमारा इलाका है, यहां से वापस चले जाओ. भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन लगातार एलएसी पर 1962 जैसी हरकतें कर रहा है और लगातार अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है. चीन की इस हरकत को देखते…
भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अम्फान अगले 2 दिन में विकराल रूप ले सकता है. इसके उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका है. तूफान के खतरे के मद्देनजर उड़ीसा सरकार ने 12 तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया. साथ ही केंद्र सरकार से कहा है कि लॉकडाउन के कारण फंसे मजदूरों को घर भेजने के लिए चलाई जा रहीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अगले 3 से 4 दिन उड़ीसा से पहले ही रोक दिया जाएमुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तूफान से निपटने पर चर्चा की. उड़ीसा आपदा…
राजकोट (गुजरात). कोरोना वायरस महामारी को लेकर देश् ाभर में लॉकडाउन जारी है. लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य लौटने के लिए परेशान हैं. ये मजदूर पैदल, ट्रेन और ट्रकों से अपने घरों के लिए लौट रहे हैं. ऐसे में घर वापसी को लेकर कुछ जगहों पर मजदूर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं.गुजरात के राजकोट में भी घर जाने की मांग को लेकर प्रवासी मजदूर सड़क पर उतर आए. राजकोट में शापर-वेरावल हाईवे पर रविवार 17 मई को आक्रोशित मजदूरों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित मजदूरों ने तोडफ़ोड़ की और कई वाहनों को…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 17 मई को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिये घोषित प्रोत्साहन आर्थिक पैकेज का कुल आकार 20.97 लाख करोड़ रुपये का हो गया है.उन्होंने पैकेज की पांचवीं किस्त की यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि कुल प्रोत्साहन पैकेज में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मार्च में घोषित 8.01 लाख करोड़ रुपये के तरलता बढ़ाने (बैंकों के पास कर्ज देने के लिए धन की उपलब्धता) के उपाय भी शामिल हैं. इसके अलावा गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न और रसोई…
वाशिंगटन: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है. विश्व की सबसे शक्तिशाली देश कहलाने वाले अमेरिकी में इस वायरस ने सबसे ज्यादा बरबादी मचा रखी है. लाखों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है. जिसकी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन तैयार हो या ना हो, अमेरिका फिर से खुलेगा. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि साल के अंत तक कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने का उनका मकसद है. हालांकि कई विशेषज्ञों को इस बात पर संदेह…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देश में लॉकडाउन एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. यह लॉकडाउन 31 मई तक रहेगा. लॉकडाउन-3 की तरह ही लॉकडाउन- 4 में मेट्रो और हवाई अड्डे पूरी तरह बंद रहेंगे. किसी भी तरह की फ्लाइट्स को अनुमति नहीं दी जायेगी. मॉल-शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बार-पब बंद रहेंगे. होटल-रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे.किसी भी तरह की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां भी पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगी. किसी भी धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम करने या इकट्ठा होने पर पाबंदी जारी रहेंगी. अब राज्यों की अनुमति से बसों का संचालन शुरू किया जा सकेगा, लेकिन सभी…
नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. दुनिया के 213 देशों फैल चुके कोरोना वायरस से संक्रमण रोजाना हजारों नये मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 82,247 नए कोरोना वायरस से संक्रण के नये मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 3,617 का वृद्धि हो गयी है. व जानकारी के अनुसार दुनियाभर में अब तक 48 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3.16 लाख लोगों की मौत भी हो चुकी है.वहीं 1,856,188 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब…
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने देश में लॉकडाउन का चौथाचरण लागू कर दिया है. देश में 31 मई तक 14 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ा दिया है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियां आवश्यक और गैर-जरूरी सामानों की कंटेनमेंट जोन के अलावा सभी स्थानों डिलिवरी कर सकती हैं.इसमें रेड जोन भी शामिल हैं. इसका मतलब ये है कि अगर आप कंटेनमेंट जोन में नहीं हैं, तो स्मार्टफोन, कपड़े, किताबें, जूते, घड़ी या किसी दूसरे सामान का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. इससे पहले लॉकडाउन…
