नई दिल्ली: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन द्वारा घोषित कोरोना वायरस का वास्तविक डेटा अधिाकारिक आंकड़े से बहुत ज्यादा हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार चीन में 6,40,000 कोरोनो वायरस केस हो सकते हैं, जो कि उसके आधिकारिक आंकड़े 82,000 से काफी अधिक है. फॉरेन पॉलिसी मैगजीन और 100 रिपोर्टर्स् की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा जबकि पूरी तरह से व्यापक नहीं है, लेकिन अविश्वसनीय रूप से समृद्ध है. इसमें जानकारी के 6,40,000 से अधिक अपडेट्स हैं, जो कम से कम 230 शहरों को कवर कर रहे हैं. दूसरे शब्दों में कहें, तो 6,40,000…
Author: Devanand Singh
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने चांडिल में हजारों जरूरतमंदों के बीच कच्चा राहत सामग्री वितरण किए चांडिल क्षेत्र में नाली का साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सहित सैनिटाइजर भी करवाएं चांडिल थाना एवं चांडिल हाट बाजार मे भी सैनेटाइजर, साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव संपन्न हुआ कोई भी भूखा ना रहे यही मेरा मुख्य उदेशय :- अरविंद कुमार सिंह कोरोना वायरस लाॅक डाउन को लेकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह अपने निजी खर्चों से चांडिल क्षेत्रों में बस स्टैंड से लेकर चांडिल बाजार, डैम रोड, चाणिडल क्षेत्र की आसपास कई बस्तियों के मुख्य सड़कों…
कार्यकाल पूरा करने वाली पहली राज्यपाल बनीं द्रौपदी मुर्मू रांची: झारखंड में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली राज्यपाल बन गई हैं. राज्य गठन के बाद से अब तक किसी राज्यपाल ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. अभी तक नये राज्यपाल के नाम की घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें सेवा विस्तार मिल सकता है. जानकारी हो कि द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई को राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. उनका पांच वर्ष का कार्यकाल रविवार को…
बस आज कुछ शिकायत… सोनी सुगंधा सब जानकर भी कैसे यूँ अनजान बने हो, रहकर के घर में अपने ही मेहमान बने हो। सहमी हुई थी सांसे मुश्किल थी ज़िन्दगी, ख़ामोशियों में होठों की मुस्कान बने हो। मुझको पता है तुम भी उलझन में हो मगर दिल की छुपा के मुझसे क्यूँ आसान बने हो। दुनिया चला रहे हो तुम बैठे-बैठे मन में, किसको ख़बर है किसकी तुम जान बने हो। पापों के भार से तो दुनिया दहल गई है, इंसाफ़ के लिए ही इंसान बने हो। व्यापक हो चर-अचर में जाने कोई न जाने, अनबूझ पहेली की पहचान बने…
चक्रवाती तूफान ‘अम्फन’ का अलर्ट, कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘अम्फन’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती तूफान की चेतावनी दी है। चक्रवात ‘अम्फन के आसन्न खतरे के मद्देनजर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तैनात कर दी गईं। इस बीच, ओडिशा ने कहा कि वह इस चक्रवात से बुरी तरह से प्रभावित होने वाले 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयार है। बंगाल की खाड़ी…
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर की जा रही हैं चल रहे मजदूरों की मदद,अब तक 150 मजदूरों की मदद सुनिश्चित हुई पैदल चलने वाले प्रवासी मजदूरों की सहायता करें: बन्ना गुप्ता देशभर में जारी लॉकडाउन की वजह से प्रवासी श्रमिकों को तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.प्रवासी मजदूरों को अपने घरों का सफर सड़कों पर पैदल चलकर तय करना पड़ रहा है. ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के जिला के वरीय महामंत्री ओम प्रकाश सिंह गुड्डू प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में उनकी मदद कर…
पुलिस अधीक्षक(नगर) एवं अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने विभिन्न चेक नाकों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जमशेदपुर :कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा हर आवश्यक सावधानिया बरती जा रही हैं। इसी क्रम में अंतर्रजीला, अंतर्राज्यीय एवं जिला अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त कर हर आवागमन पर सघन निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक(नगर) श्री सुभाष चंद्र जाट एवं अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री चंदन कुमार द्वारा जमशेदपुर शहर अंतर्गत खरकई ब्रिज, सोनारी एवं मानगो पुल स्थित चेक नाकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना…
पार्थिव शरीर को ससम्मान लाने के लिए जिले से 13 एम्बुलेंस, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं सैनिटाइजेशन टीमें हुये रवाना बोकारो :-उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क दुर्घटना के दौरान बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के खेराबेरा एवं बाबूडीह ग्राम के 11 लोगो की मृत्यु घटना स्थल पर हुई है। पार्थिव शरीर को ससम्मान लाने के लिए जिले से 12 एम्बुलेंस, 02 मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं 01 सैनिटाइजेशन टीम को उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा ने समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। यह सभी झारखंड सीमा के बरही हजारीबाग के पास से एम्बुलेंस में आदर के…
जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र के डोकाटोला में रविवार को गरीब व जरुरतमंद परिवार के बीच दोपहर को खिचडी का वितरण किया गया़ वहीं धातकीडीह ठक्कर बाप्पा क्लब प्रांगण में जरुरतमंदों को चिकन-भात खिलाया गया. उक्त दोनों जगहों पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के सहयोग से जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी़ इस दौरान श्री सिंह ने लोगों से अनिवार्य रुप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया. कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही कारगर उपाय है़ सेवा कार्य में शिव चरण टुडू, शिव हांसदा, निमार्इ दास, गोविंद, नरेंद्र…
प्रवासी मज़दूरों की घर वापसी में रोड़े अटका रही हेमंत सरकार, फेसबुक लाइव पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा है कि मोदी सरकार के आदेश पर भारतीय रेलवे द्वारा झारखंड के प्रवासी मजदूरों-कामगारों की वापसी के लिए आवश्यकता अनुसार रेल गाड़ी उपलब्ध कराने की बार- बार सूचना हेमंत सरकार को दी जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी सार्वजनिक तौर पर कई बार यह ऐलान कर दिया है कि झारखंड सरकार एनओसी दे तो हर ज़िले तक श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन पहुँचा दी जायेगी। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिशा में गंभीर नहीं…
