पत्रकारों पर हो रहे हमले सरकार के लिए चेतावनी – सुभाष सिंह झारखंड में पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमला, लीपा ने पीएम को भेजा ख़त बीते कई सालों में भारत में पत्रकारों के साथ हिंसा और हमलों के मामले तेजी से बढे हैं। हाल ही में रांची के अस्पताल में टीवी पत्रकार बैजनाथ महतो गंभीर हालत में भर्ती हैं। जबकि 3 दिन बीत जाने के बाद भी हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लीड इण्डिया पब्लिशर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने पत्रकार पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है साथ ही उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री…
Author: Devanand Singh
अमीश देवगन साहब!मुर्गा लड़ाई मत करवाइए, कभी मुद्दे की बात भी तो करिए देवानंद सिंह टीवी चैनलों पर जिस तरह डिबेट के नाम पर जहर परोसा जा रहा है, वाकई वह शर्मनाक है। टीवी एंकर जिस तरह से स्वयं को पेश करते हैं, उससे तो लगता है कि ये भारत के सबसे बड़े भाग्य विधाता हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीवी चैनल में तुष्टिकरण विषय पर चल रहे लाइव डिबेट के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णन उस चैनल के एंकर अमीश देवगन पर माइक फेंकते हैं और डिबेट को छोड़कर चले…
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस – 15 सितम्बर, 2021 पर विशेष जन-जन में लोकतंत्र के प्रति आस्था पैदा हो -ललित गर्ग- लोकतंत्र एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें किसी भी देश के नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करके एक प्रतिनिधि को चुनते हैं। लोकतंत्र का मतलब होता है, न कोई राजा और न कोई गुलाम, इसमें सब एक समान हैं। हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। हर वर्ष 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। प्रसिद्ध राजनैतिक विचारक अब्राहम लिंकन ने इसकी परिभाषा देते हुए कहा था कि लोकतंत्र का मतलब होता है, जनता द्वारा जनता का शासन।…
राष्ट्र को गर्वान्वित करने वाली राजभाषा की प्रसिद्ध एक न एक दिन राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाकर ही रहेगी:सोनी सुगन्धा हिंदी है तो हमारी संस्कृति ज़िंदा है।हिंदी हमारे हिन्द की पहचान है।राष्ट्र को गर्वान्वित करने वाली राजभाषा की प्रसिद्ध एक न एक दिन राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाकर ही रहेगी ये हमारे हिन्दवासियों, हिंदीप्रेमियों का विश्वास है। हिंदी दिवस तो 365 दिनों तक जीवंत रहने वाली भाषा है।हाँ हर नई पहल के लिए एक विशेष दिन होता है वही विशेष दिन 14 दिसम्बर माना गया है। यही एक ऐसी पवित्र भाषा है जिसमें तत्सम तद्भव का प्रयोग किया जाता है जो भाषा…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 14सितंबर दिन मंगलवार2021???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : क्या योगी के गढ़ यूपी में केजरीवाल के काम आ पाएगा दिल्ली मॉडल ?* ********************* ✍भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में पार किया 75 करोड़ का आंकड़ा, अब बच्चों की बारी ✍दुनिया के देशों के मुकाबले भारत टीकाकरण की मुहिम में बहुत आगे : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ✍ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया…
मनुष्य जब पूर्ण भाव से प्रभात संगीत के साथ खड़ा हो जाता है, तो रेगिस्तान भी हरा हो जाता है आजकल प्रभात संगीत एक नये घराने के रूप में लोकप्रिय हो रहा है14 सितंबर प्रभात संगीत दिवस विशेष जमशेदपुर 13 सितंबर 2021 आज से लगभग 7000 वर्ष पूर्व भगवान सदाशिव ने सरगम का आविष्कार कर मानव मन के सूक्ष्म अभिव्यक्तियों को प्रकट करने का सहज रास्ता खोल दिया था। इसी कड़ी में 14 सितंबर 1982 को झारखंड राज्य के देवघर में आनंद मार्ग के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने प्रथम प्रभात संगीत” बंधु हे निये चलो” बांग्ला…
आत्मनिर्भर भारत तभी संभव होगा, जब हमारे शहर उत्पादक बनेंगे : हरदीप पुरी नई दिल्ली। आवास और शहरी मामले और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि एक आत्मनिर्भर भारत तभी संभव होगा, जब हमारे शहर उत्पादक बनेंगे। उन्होंने सोमवार से शुरू हुए आयोजित ‘कनेक्ट करो 2021 – टुवर्ड्स इक्विटेबल, सस्टेनेबल इंडियन सिटीज’ कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि नागरिक केंद्रित बुनियादी ढांचे और परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकी द्वारा समर्थित भारत के शहर राष्ट्र के विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की कुंजी होंगे। विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्यूआरआई)…
भारत में टीकाकरण कवरेज हुआ 74.38 करोड़ अधिक नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 53,38,945 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज सोमवार सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 74.38 करोड़ (74,38,37,643) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 75,64,949 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 24 घंटों में 37,687 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,47,038 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर…
जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में बोले बाबूलाल- आंदोलन के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता ■ शहर पहुंचने पर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम स्थल के रास्ते में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन, जिला कार्यसमिति एवं संगठन की बैठक में भाग लेने सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के संग बैठक की। महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बाबूलाल मरांडी ने सांगठनिक चर्चा करते हुए महानगर के कार्यक्रम के संदर्भ में कई जानकारी…
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत, दी सगे भाइयों को मौत नई दिल्ली। सोमवार को उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत के ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 72 साल के एक बुजुर्ग को मलबे से निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान रामजी दास के तौर पर हुई है और उनके सिर पर चोट आई है। वहीं, सात और 12 साल के दो लड़कों को मलबे में से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि…
