Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र को गर्वान्वित करने वाली राजभाषा की प्रसिद्ध एक न एक दिन राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाकर ही रहेगी:सोनी सुगन्धा
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय साहित्य

    राष्ट्र को गर्वान्वित करने वाली राजभाषा की प्रसिद्ध एक न एक दिन राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाकर ही रहेगी:सोनी सुगन्धा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र को गर्वान्वित करने वाली राजभाषा की प्रसिद्ध एक न एक दिन राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाकर ही रहेगी:सोनी सुगन्धा

    हिंदी है तो हमारी संस्कृति ज़िंदा है।हिंदी हमारे हिन्द की पहचान है।राष्ट्र को गर्वान्वित करने वाली राजभाषा की प्रसिद्ध एक न एक दिन राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाकर ही रहेगी ये हमारे हिन्दवासियों, हिंदीप्रेमियों का विश्वास है। हिंदी दिवस तो 365 दिनों तक जीवंत रहने वाली भाषा है।हाँ हर नई पहल के लिए एक विशेष दिन होता है वही विशेष दिन 14 दिसम्बर माना गया है।
    यही एक ऐसी पवित्र भाषा है जिसमें तत्सम तद्भव का प्रयोग किया जाता है जो भाषा को आभूषित करते हैं।रिश्ते को आसानी से समझने में सक्षम भाषा …जैसे चाचा की पत्नी चाची,मामा की पत्नी को मामी जानना सरल है अपितु बाक़ी भाषा में ये उपयुक्तता नहीं मिलती।हिंदी भाषा- भाषी देश ही नहीं विदेशों में भी बहुधा रूप से सम्मिलित हैं जिससे विदेशों में भी विख्यात हो रही है हिंदी।
    दर्शन, कहानी,कविता यानि गद्य या पद्य दोनों विधाओं में जितनी हिंदी सर्वाधिक लोकप्रिय हुई उतनी ही सहजता से पाठकों के दिल को ग्राह्य भी। विज्ञान के अनुसंधान से लेकर न्यायालय के फैसले में भी हिंदी भाषा की अत्यंत बेसब्री से प्रतीक्षा है। लगातार कोशिश के साथ जैसे आई०आई०टी०बी०एच्०यू० से अभियंता की पढ़ाई में हिंदी भाषा को लाने का प्रयास । सिर्फ़ हमें हर हाल में एक ही योगदान देना होगा,एक ही संकल्प लेना होगा कि अपनी हिंदी को जीवंत रखने हेतु दुनिया के किसी भी कोने में जाएंगे हिंदी ही बोलेंगे।फलस्वरूप एक दिन हिंदी का वर्चस्व हिंदुस्तान ही नहीं विश्व के हर कोने में विद्यमान होगा।जय हिंद जय हिंदी।

    भारत में भाषा हिंदी ही सबसे प्रधान है
    हिंदी हमारे देश की मिट्टी की शान है l

    विस्तार ये हिंदी का सकल विश्व जानता
    55 करोड लोगों की समझी ज़ुबान हैl

    हिंदी से हिंद ,हिंद से हिन्दोस्तां हुआ
    एकीकरण में राष्ट्र की पहचान मान है l

    दर्शन कहानी कविता ग़ज़ल गीत समाचार
    सबके हृदय को छूती ये हिंदी ही जान है l

    लिखने में हिंदी जैसी है,पढ़ने में वैसी है
    भाषा न कोई दूसरी इसके समान है l

    हर शब्द तर्क पर खरा, निर्माण अर्थपूर्ण
    शब्दों का संकलन ही तो हिंदी की आन हैl

    जागो हे हिंदीभाषी कि हिंदी पे ज़ोर दो,
    दुनिया में सबसे मीठा इसीका विधान है।

    सोनी सुगन्धा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जन-जन में लोकतंत्र के प्रति आस्था पैदा हो

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.