Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत, दी सगे भाइयों को मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश बिहार राष्ट्रीय

    दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत, दी सगे भाइयों को मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत, दी सगे भाइयों को मौत

    नई दिल्ली। सोमवार को उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत के ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 72 साल के एक बुजुर्ग को मलबे से निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान रामजी दास के तौर पर हुई है और उनके सिर पर चोट आई है। वहीं, सात और 12 साल के दो लड़कों को मलबे में से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई हैं और अस्पताल में उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मलबे में तीन-चार और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है।
    मध्य रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि वे अपनी मां के साथ सड़क से जा रहे थे, तभी इमारत ढह गई और दोनों भाई मलबे में दब गए। बुंदेला के मुताबिक, इस संबंध में एक मामला दर्ज किया जाएगा और उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि हादसा स्थल पर खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बचाव अभियान में मदद के लिए मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों को बाद में वहां से हटा दिया गया।
    दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), राष्ट्रीय आपदा मोचन (एनडीआरएफ) समेत अन्य टीमें बचाव अभियान के लिए घटना स्थल पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य के लिए दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं हैं।
    दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि इस घटना के बारे में पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट पर जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल के सात वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।
    उन्होंने ट्विटर पर कहा कि सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं। पुलिस ने बताया कि इमारत के भूतल का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा था, जबकि शेष हिस्से में रिहायश थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑस्कर फ़र्नान्डिस के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
    Next Article  जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में बोले बाबूलाल- आंदोलन के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.