Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में बोले बाबूलाल- आंदोलन के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

     जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में बोले बाबूलाल- आंदोलन के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में बोले बाबूलाल- आंदोलन के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

    ■ शहर पहुंचने पर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम स्थल के रास्ते में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन, जिला कार्यसमिति एवं संगठन की बैठक में भाग लेने सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के संग बैठक की। महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बाबूलाल मरांडी ने सांगठनिक चर्चा करते हुए महानगर के कार्यक्रम के संदर्भ में कई जानकारी प्राप्त की। बैठक में बाबूलाल मरांडी ने मंडल अध्यक्षों से आवश्यक सवाल पूछते हुए संगठन के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनिज सम्पदाओं के लूट की खुली छूट मिली हुई है। प्रदेश में राजस्व सरकार के पास नहीं बल्कि सरकार में बैठे लोगों के पास जाता है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर हैं। प्रदेश में कई मामले देखने को मिले हैं जिनसे लगता है कि प्रदेश में जनता, जज, वकील, पत्रकार कोई भी सुरक्षित नहीं है। वहीं, राज्य सरकार अपने विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। सरकार के विरोध में आवाज उठाने पर उनपर फर्जी मुकदमे कर डराया जाता है। हेमंत सरकार में भाजपा कार्यकताओं पर केस-मुकदमे होना आम बात सी हो गयी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी रोष और निराशा व्याप्त है। श्री मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा की अधिक भागीदारी के लिए भी कमर कस लेने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता एवं समर्थक पंचयात चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हर स्तर पर प्रयास करें।

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक सह प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के संग बैठक कर संगठनात्मक चर्चा की।

    शहर आगमन पर बाबूलाल मरांडी का हुआ भव्य स्वागत: इससे पहले सोमवार को दोपहर में लौहनगरी में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों एवं ओजस्वी नारों के संग उनका जोरदार स्वागत किया। मरीन ड्राइव के डोबो पुल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में, सोनारी साई मंदिर मोड़ किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी के नेतृत्व में, भूतनाथ मंदिर के समीप, गोलचक्कर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में, पेट्रोल पम्प रजक समाज के समीप अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी के नेतृत्व में, सर्किट हाउस गोलचक्कर पर सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में, बेल्डीह क्लब, गोलचक्कर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद निसार के नेतृत्व में, जुस्को गोलचक्कर पर कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में, रिगल मैदान गोलचक्कर पर बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में एवं वीमेंस कॉलेज के समीप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का पुष्पगुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत, दी सगे भाइयों को मौत
    Next Article भारत में टीकाकरण कवरेज हुआ 74.38 करोड़ अधिक

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.