Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. दूरसंचार और उपग्रह क्षेत्र की कंपनियों के बीच 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन नियमों को लेकर खुली चर्चा के दौरान मतभेद खुलकर सामने आए. इस खुली चर्चा का आयोजन भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने किया था. 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी इसी साल किए जाने की संभावना है. दूरसंचार और उपग्रह आधारित सेवाएं देने वाली कंपनियों में इस मुद्दे को लेकर भारी मतभेदों के बीच नियामक ने उनसे 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए अपने अतिरिक्त विचार 15 फरवरी तक देने को कहा है. विशेष रूप से ट्राई ने स्पेक्ट्रम के मूल्यांकन के तौर-तरीके को लेकर ब्योरा देने को कहा…

Read More

मास्को. यूक्रेन विवाद का हल निकालने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कोशिश के तहत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद फ्रांस की तरफ से कहा गया कि पुतिन समझौता करने को तैयार हैं. लेकिन अब क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का कार्यालय) ने इस दावे को खारिज कर दिया है. क्रेमलिन का कहना है कि पुतिन ने मैक्रों से यह वादा वहीं किया है कि मॉस्को अभी के लिए यूक्रेन के आसपास सैन्य तैनाती नहीं करेगा. यह बात क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कही है. प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा…

Read More

सिडनी. ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करना था. हालांकि इब इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि न्यूजीलैंड टीम के पास खिलाड़ियों के आइसोलेशन के लिए जगह नहीं थी. ऐसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा मार्च में शुरू होना था. ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे को इस उम्मीद के साथ शेड्यूल किया गया था कि तबतक न्यूजीलैंड की सरकार ऑस्ट्रेलिया से आने वाले लोगों…

Read More

पटना. लालू प्रसाद यादव ने चुनाव लड़ने का एलान किया है उन्होंने कहा है कि वो चुनाव लड़कर जीत कर संसद पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का जवाब देंगे. लालू प्रसाद ने कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ भी बोलते रहते हैं, मैं संसद पहुंचकर उनकी बातों का जवाब दूंगा. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि अभी कोर्ट से मुझे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है. अनुमति मिलते ही चुनाव लड़कर संसद आऊंगा. लालू प्रसाद ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री की बातों से साफ दिखता है कि वह नर्वस हो गए हैं. इससे साफ…

Read More

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने दहेज प्रताडऩा मामले में बड़ा आदेश दिया है. उसने कहा है कि 498ए (दहेज प्रताडऩा) (section 498A of IPC) मामले में पति के रिलेटिव के खिलाफ स्पष्ट आरोप के बिना केस चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है. शीर्ष न्यायालय के अनुसार, पति के रिश्तेदार (महिला के ससुरालियों) के खिलाफ सामान्य और बहुप्रयोजन वाले आरोप के आधार पर केस चलाया जाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग (Misuse of 498A) है. इस तरह केस नहीं चलाया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने महिला के ससुरालियों के खिलाफ चल रहे दहेज प्रताडऩा के केस को खारिज कर दिया. सुप्रीम…

Read More

युवा आजकल कई तरह के बिजनेस कर रहे हैं और कई तो उनमें उम्मीद से बढ़कर सफलता भी अर्जित कर रहे हैं. यदि आप भी कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अपनी हथेली में बनने वाले कुछ शुभ योगों का अध्ययन जरूर किसी अच्छे हस्तरेखा विद्वान से करवा लें. आपको सही बिजनेस चुनने में सहायता मिलेगी. वैदिक ज्योतिष की तरह हस्तरेखा शास्त्र में भी सैकड़ों योगों का वर्णन मिलता है. ये योग जातक की हथेली में विशेष रेखाओं, पर्वतों, चिन्हों के संयोग से बनते हैं. ऐसा ही एक अत्यंत शुभ योग है बुध योग. बुध का संबंध व्यापार-व्यवसाय से…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार शाम छह बजे थम गया. इसके बाद अब यहां केवल घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति होगी. 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा.आगरा के जिलाधिकारी पी.एन. सिंह ने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी. नौ विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. जिला अधिकारियों ने बताया कि मतदान के दिन तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी. अर्धसैनिक बलों की कुल 129 कंपनियां तैनात की गई हैं. यातायात प्रतिबंध लागू हो गए…

Read More

शिमला . देश में खेती को आज भी फायदे का सौदा नहीं माना जाता है. काफी हद तक ये सच भी है. कई बार तो लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन बदलते वक्त के साथ अब इसकी दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है. इसके मुताबिक अब किसान खेती से लाखों कमा भी रहे हैं. अगर कहें कि वे लखपति बन रहे हैं तो गलत नहीं होगा. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी ऐसी जगह हैं, जहां किसान खेती से लाखों कमा रहे हैं तो आइए जानते हैं. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से महज…

Read More

मुंबई. अनुपम खेर की फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स‘ लंबे समय से चर्चा में है. कश्‍मीरी पंडितों के विस्‍थापन के दर्द को समेटे इस फिल्‍म को विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने डायरेक्‍ट किया है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है. ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ अब 11 मार्च 2022 को रिलीज होगी. देश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन के मद्देनजर फिल्‍म की रिलीज पोस्‍टपोन कर दी गई थी. फिल्‍म की नई रिलीज डेट की घोषणा करते हुए विवेक अग्निहोत्री से लेकर अनुपम खेर ने ट्विटर पर पोस्‍ट किया है. बताया है कि ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता राहुल गांधी से मिलकर झारखंड और जमशेदपुर के विकास कार्यों की दी जानकारी स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राहुल गांधी जी से मिले और विगत दो साल के स्वास्थ्य विभाग के उपलब्धियों, कोरोना काल में सरकार के द्वारा उठाये गए कदमों के साथ ही जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में किये गए कार्यों की जानकारी दी। राहुल गांधी जी ने बन्ना गुप्ता जी के कार्यों की सराहना की और साथ ही राज्य में संगठन को मजबूत करने, घोषणा पत्र में उल्लेखित मुद्दों को लागू कराने के साथ ही स्वास्थ्य…

Read More