Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं निकला यूक्रेन संकट का हल, रूस ने खारिज किया फ्रांस का दावा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नहीं निकला यूक्रेन संकट का हल, रूस ने खारिज किया फ्रांस का दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मास्को. यूक्रेन विवाद का हल निकालने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कोशिश के तहत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद फ्रांस की तरफ से कहा गया कि पुतिन समझौता करने को तैयार हैं. लेकिन अब क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का कार्यालय) ने इस दावे को खारिज कर दिया है. क्रेमलिन का कहना है कि पुतिन ने मैक्रों से यह वादा वहीं किया है कि मॉस्को अभी के लिए यूक्रेन के आसपास सैन्य तैनाती नहीं करेगा. यह बात क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कही है.

    प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस और फ्रांस अभी तक यूक्रेन के आसपास तनाव को कम करने के लिए एक समझौता नहीं कर सके हैं, लेकिन इसकी आवश्यकता थी और दोनों नेताओं की हालिया बैठक ने उस मोर्चे पर आगे के काम के लिए आधार प्रदान किया था. इससे पहले फ्रांस के अधिकारी ने कहा था कि पुतिन ने सोमवार शाम को मैक्रों के साथ मॉस्को में लंबी बातचीत के दौरान तनाव कम करने का संकल्प लिया है. अधिकारी ने कहा कि पुतिन ने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की थी कि यूक्रेन की सीमाओं के पास बेलारूसी क्षेत्र में सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले सैनिकों को 20 फरवरी को युद्ध के खेल (वॉर गेम) समाप्त होने के बाद पीछे खींच लिया जाएगा.

    अभ्यास के बाद लौट जाएंगे सैनिक

    उन्होंने कहा कि अभ्यास के बाद सैनिक बिना किसी सटीक तारीख के रूस में अपने ठिकानों पर लौट आएंगे, लेकिन उन्होंने बताया कि किसी ने कभी नहीं कहा था कि सेना बेलारूस में ही रहेगी. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि उन्होंने पुतिन के साथ “पर्याप्त और गहरी” चर्चा की है, जिसमें उन स्थितियों पर ध्यान केंद्रित किया गया जो डी-एस्केलेशन (सैनिको को पीछे खींचने की प्रक्रिया) में मदद कर सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘ये आने वाले दिन थोड़े मुश्किल होंगे और साथ बैठकर गहरी चर्चा करना जरूरी रहेगा.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड का दौरा हुआ स्थगित
    Next Article 5G स्पेक्ट्रम के आवंटन नियमों को लेकर टेलीकॉम, सैटेलाइट कंपनियों में मतभेद

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.