Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू प्रसाद ने चुनाव लड़ने का किया एलान, कहा जीत कर लोकसभा पहुंचेंगे
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लालू प्रसाद ने चुनाव लड़ने का किया एलान, कहा जीत कर लोकसभा पहुंचेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. लालू प्रसाद यादव ने चुनाव लड़ने का एलान किया है उन्होंने कहा है कि वो चुनाव लड़कर जीत कर संसद पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का जवाब देंगे. लालू प्रसाद ने कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ भी बोलते रहते हैं, मैं संसद पहुंचकर उनकी बातों का जवाब दूंगा. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि अभी कोर्ट से मुझे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है. अनुमति मिलते ही चुनाव लड़कर संसद आऊंगा.

    लालू प्रसाद ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री की बातों से साफ दिखता है कि वह नर्वस हो गए हैं. इससे साफ लग रहा है कि इसबार यूपी में बीजेपी का सफाया होने वाला है.

    आरजेडी अध्यक्ष बनने का खंडन

    तो वहीं लालू प्रसाद ने तेजस्वी यादव के आरजेडी अध्यक्ष बनने का एकबार फिर खंडन किया है. लालू प्रसाद ने कहा कि मीडिया में ऐसी बातें आती रहती हैं. आरजेडी के राष्ट्रीय अधिवेशन का यह मुद्दा नहीं है. हम पहले भी ये बात साफ कर चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने विशेष राज्य के मामले पर कहा कि इस मुद्दे पर जेडीयू बीजेपी एक साथ है. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के एक साथ होने के बाद भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा है. लालू प्रसाद ने कहा है दोनों पार्टी इस मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है. लालू प्रसाद ने एकबार फिर बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की है

    10 फरवरी को होनी वाली आरजेडी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद पटना पहुंचे हैं. उनके पटना पहुंचने पर कार्यकर्ता ने उनका जोरदार स्वागत. व्हील चेयर पर निकले लालू प्रसाद ने भी हाथ जोड़ कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. एयरपोर्ट पर आरजेडी सुप्रीमो की स्वागत के लिए उनके बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी व श्याम रजक, पूर्व विधायक भोला यादव, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार व मनोज यादव पहुंचे थे. लालू प्रसाद के साथ उनकी बड़ी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी पटना पहुंची.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदहेज प्रताडऩा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
    Next Article ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड का दौरा हुआ स्थगित

    Related Posts

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    June 7, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.