Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुध योग यदि किसी की हथेली में हो तो वह अपने बिजनेस को ऊंचाई तक पहुंच सकता
    Headlines

    बुध योग यदि किसी की हथेली में हो तो वह अपने बिजनेस को ऊंचाई तक पहुंच सकता

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा आजकल कई तरह के बिजनेस कर रहे हैं और कई तो उनमें उम्मीद से बढ़कर सफलता भी अर्जित कर रहे हैं. यदि आप भी कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अपनी हथेली में बनने वाले कुछ शुभ योगों का अध्ययन जरूर किसी अच्छे हस्तरेखा विद्वान से करवा लें. आपको सही बिजनेस चुनने में सहायता मिलेगी. वैदिक ज्योतिष की तरह हस्तरेखा शास्त्र में भी सैकड़ों योगों का वर्णन मिलता है. ये योग जातक की हथेली में विशेष रेखाओं, पर्वतों, चिन्हों के संयोग से बनते हैं. ऐसा ही एक अत्यंत शुभ योग है बुध योग. बुध का संबंध व्यापार-व्यवसाय से होता है. इसलिए बुध योग यदि किसी जातक की हथेली में बना हुआ है तो वह अपने बिजनेस को ऊंचाई तक पहुंचा सकता है. ऐसा जातक करोड़ों-अरबों रुपए का साम्राज्य खड़ा करके बिजनेस की दुनिया का किंग बन सकता है.

    आइए जानते हैं कैसे बनता है बुध योग… ऐसे बनता है बुध योग

    हथेली में बुध पर्वत कनिष्ठिका यानी सबसे छोटी अंगुली के नीचे होता है. यदि किसी जातक के दाहिने हाथ में बुध पर्वत पूर्ण विकसित हो और चंद्र पर्वत से धनुषाकार रेखा बुध पर्वत पर पहुंचती हो और वह रेखा मार्ग में कहीं पर भी टूटी हुई या कमजोर न हो, वह रेखा जंजीरदार ना हो, ना बहुत अधिक मोटी और ना बहुत पतली हो. बिलकुल एक समान गहराई और मोटाई वाली लाइन यदि चंद्र पर्वत से बुध पर्वत तक पहुंचे तो बुध योग बनता है.

    जिस व्यक्ति के हाथ में बुध योग होता है, वह व्यापार-व्यवसाय में पूर्ण सफलता प्राप्त करता है. चाहे कोई भी बिजनेस हो, वह उसमें जीत हासिल करके उस क्षेत्र का किंग बन सकता है. वह देसी और विदेशी व्यापार से अरबों की संपत्ति अर्जित करता है. ऐसे जातक के जीवन में धन संपत्ति का कोई अभाव नहीं रहता. शारीरिक दृष्टि से भी जातक पूर्णतः स्वस्थ और आकर्षक होता है. ऐसे व्यक्ति की निर्णय क्षमता अत्यंत प्रबल होती है.

    यदि इसे अपने बिजनेस के संबंध में कोई निर्णय लेना हो तो देर नहीं करता. ऐसे व्यक्ति के बिजनेस में शत्रु भी बहुत होते हैं, लेकिन वे कुछ बिगाड़ नहीं पाते. कुछ जरूरी बातें इस योग के पूर्ण निर्माण के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि बुध पर्वत पूरी तरह विकसित और सीधा ऊपर की ओर विकसित हो. यह न तो सूर्य पर्वत की ओर झुका हुआ हो और ना ही हथेली से बाहर की ओर जाता हो. चंद्र पर्वत से चलने वाली रेखा अत्यंत साफ-सुथरी, बिना कटी-फटी, लहरदार ना हो. इस रेखा पर कोई तिल या अन्य चिन्ह भी नहीं होना चाहिए.

    रेखा पर यदि किसी स्थान पर तिल हो तो ऐसा जातक पहले तो बिजनेस में सफल हो ही नहीं सकता और यदि हो भी जाए तो वह स्वयं अपने बिजनेस को नुकसान पहुंचाता है और दिवालिया हो जाता है.

    Acharya M.K.Mishra

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा, 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को वोटिंग
    Next Article दहेज प्रताडऩा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.