Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशिया के सबसे अमीर गांवों में शुमार है हिमाचल का मड़ावग
    Breaking News Headlines संवाद विशेष

    एशिया के सबसे अमीर गांवों में शुमार है हिमाचल का मड़ावग

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिमला . देश में खेती को आज भी फायदे का सौदा नहीं माना जाता है. काफी हद तक ये सच भी है. कई बार तो लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन बदलते वक्त के साथ अब इसकी दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है. इसके मुताबिक अब किसान खेती से लाखों कमा भी रहे हैं. अगर कहें कि वे लखपति बन रहे हैं तो गलत नहीं होगा. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी ऐसी जगह हैं, जहां किसान खेती से लाखों कमा रहे हैं तो आइए जानते हैं.

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से महज 92 किलोमीटर दूरी पर स्थित है मड़ावग गांव. ये गांव एशिया के सबसे अमीर गांवों में शुमार है. 7 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे इस गांव में लोग सेब की खेती करते हैं. यहां के परिवार की आमदनी 70 से 75 लाख रुपये सालाना है. यहां के किसानों की मेहनत का नतीजा है कि यहां सबसे अच्छी गुणवत्ता का का सेब पाया जाता है. यहां रॉयल एप्पल, रेड गोल्ड, गेल गाला जैसी सेब की बेस्ट क्वालिटी उगाई जाती हैं. साथ ही यहां के सेब का आकार काफी ज्यादा अच्छा है. यहां हर साल बर्फ के गिरने पर सेब की क्वालिटी इतनी बेहतर होती है कि यहां के सेब जल्दी खराब नहीं होते है.

    बच्चे भी करते हैं देखभाल

    यहां के लोगों के लिए सेब की कितनी अहमियत है. इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि यहां बड़े-बूढ़ों के साथ-साथ बच्चे भी बागों की देखभाल करते हैं. इस मामले में पेरेंट्स की मदद करते हैं. वहीं बता दें कि 80 के दशक में तो सेब की खेती का कहीं कोई नामो-निशान भी नहीं था लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता किसानों ने इस खेती का रूख किया. नब्बे के दशक में शुरू हुई इस खेती से आज लाखों रुपये कमा रहे हैं. वहीं ज्यादातर गांववासियों की प्राथमिक आय स्त्रोत भी सेब की खेती ही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article11 मार्च को रिलीज होगी कश्‍मीरी पंडितों के दर्द पर बनी फिल्‍म द कश्‍मीर फाइल्‍स
    Next Article उत्तर प्रदेश : विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा, 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को वोटिंग

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.