देवघर त्रिकूट रोपवे हादसे में 45 लोगों को रेस्क्यू किया गया. इसके साथ ही 45 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है. रेस्क्यू के दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक युवक व एक महिला शामिल है. युवक की मौत सोमवार शाम को हुई, जबकि महिला की मौत रेस्क्यू के तीसरे दिन हुई. 45 घंटे की मशक्क्त के बाद भारतीय सेना, एनडीआरआफ, आइटीबीपी व वायु सेना लोगों को बचाने में सफल रही. इस हादसे पर राज्य से लेकर केन्द्र तक की नजरे टिकी थी. इस घटना ने पूरे देश में हलचल मचा…
Author: Devanand Singh
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वणन ने सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे सभी अधिकारियों, सभी रैंक के बलों, यूएलबी के अधिकारियों और कर्मचारियों, चिकित्सा प्रशासन, ईबी विंग, होमगार्ड, नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों, अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों, मीडिया सहयोगियों, शांति समिति, धार्मिक प्रमुखों को त्यौहार के सफल आयोजन के लिए बधाई। हमारे जिले में रामनवमी पर्व और जुलूस को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करने वाले अन्य शुभचिंतकों का भी धन्यवाद। उन्होने कहा कि इस अद्भुत टीम वर्क के लिए आप में से प्रत्येक प्रशंसा के पात्र हैं।…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद एक बार फिर से बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है. विधानसभा में बहुमत के साथ ही अब बीजेपी विधान परिषद में भी बहुमत हासिल कर चुकी है. प्रदेश में ऐसा 40 साल बाद हो रहा है, जब किसी दल को विधानसभा और विधान परिषद दोनों ही जगह प्रचंड बहुमत मिला है. इससे पहले 1982 में कांग्रेस को दोनों ही सदनों में बहुमत मिला था. 9 अप्रैल को 36 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी को 33 सीटों पर बढ़त है, जबकि कई सीटों पर उसके प्रत्याशी जीत चुके…
मुंबई. इसी साल 6 फरवरी को सुर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन की खबर से हर आंखें नम हो गई थी. अब उनकी याद में उनके परिवार ने लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की है. इसमें सबसे पहला अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा. उषा मंगेशकर ने ये जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा. ये पुरस्कार 24 अप्रैल को मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया जाएगा. लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने जानकारी दी कि,…
नई दिल्ली. आज क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में सुबह 9:48 बजे तक 5.40% की गिरावट आई है. एक सप्ताह से लगातार गिरावट के चलते पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप घटकर 1.84 ट्रिलियन डॉलर आ चुका है. दोनों बड़ी करेंसीज़ बिटकॉइन और इथेरियम में जबरदस्त गिरावट है. पिछले एक सप्ताह में इन दोनों करेंसीज़ में 15 फीसदी की कमी आ चुकी है. बिटकॉइन एक बार फिर 40 हजार डॉलर के प्राइस से नीचे आ चुका है. Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से बिटकॉइन 5.81% गिरकर $39,695.86 पर ट्रेड कर रहा है. पिछले 7 दिनों में बिटकॉइन के प्राइस में 15.01%…
नई दिल्ली. दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को बड़ा झटका दिया है. कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील इमाम की साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. शरजील इमाम सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप तय हो चुका है. न्यायधीश अमिताभ रावत ने शरजील इमाम की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को सच मानने के लिए उचित आधार हैं. वहीं इमाम…
नई दिल्ली. नोएडा सेक्टर-40 स्थित एक निजी स्कूल में सोमवार को 13 विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्कूल प्रबंधन ने 18 अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिया है। मंगलवार को 12वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। स्कूल ने सकुर्लर जारी कर दिया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बीते पांच दिनों में कक्षा 9वीं (सेक्शन-ई), 12वीं (सेक्शन-बी) और कक्षा 12वीं (सेक्शन-डी) में 13 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, तीन शिक्षकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्कूल प्रबंधन ने…
आगरा. उत्तर प्रदेश में आगरा के दयालबाग क्षेत्र के नगला बूढ़ी में सोमवार सुबह तेज आवाज के साथ ग्रीन गैस की पाइप लाइन में आग लग गई. इस दुर्घटना में दो लोग झुलस गए हैं और घरों में गैस आपूर्ति बाधित हो गई है. दुर्घटना के संबंध में संजय प्लेस दमकल विभाग के प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर पाइप लाइन में लगी आग पर काबू पाया. दमकल विभाग के प्रभारी ने बताया कि, दुर्घटना में पीएनजी की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण घरों में गैस की आपूर्ति बाधित…
नई दिल्ली. देश में डीजल-पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ते दाम की मार से आम आदमी पिस रहा है, क्योंकि इसका सीधा असर टैक्सी बिजनस पर भी देखा जा रहा है, अब ऐप के जरिए टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर ने दिल्ली-एनसीआर में किराए में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के प्रमुख ने कहा है- ‘हमने ड्राइवरों के फीडबैक को सुना और समझा कि हाल ही में ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से उन्हें दिक्कत हो रही है। बढ़े दामों के बीच उनकी मदद के लिए उबर ने…
चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशरनों को बड़ा तोहफा दिया है. खट्टर सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. सरकार के इस फैसले का कर्मचारी संगठनों और कर्मचारी नेताओं ने स्वागत किया है. हरियाणा की खट्टर सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी है. यह इजाफा 3 फ़ीसदी हुआ है इससे लगभग 5 लाख से ऊपर कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा मिलेगा.बता दे कि अब से पहले सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और पेंशन ले रहे लोगों को 31 फीसदी के स्थान…
