Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आगरा में ग्रीन गैस पाइप लाइन में लगी आग, दो झुलसे, एक की हालत गंभीर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    आगरा में ग्रीन गैस पाइप लाइन में लगी आग, दो झुलसे, एक की हालत गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आगरा. उत्तर प्रदेश में आगरा के दयालबाग क्षेत्र के नगला बूढ़ी में सोमवार सुबह तेज आवाज के साथ ग्रीन गैस की पाइप लाइन में आग लग गई. इस दुर्घटना में दो लोग झुलस गए हैं और घरों में गैस आपूर्ति बाधित हो गई है. दुर्घटना के संबंध में संजय प्लेस दमकल विभाग के प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर पाइप लाइन में लगी आग पर काबू पाया.

    दमकल विभाग के प्रभारी ने बताया कि, दुर्घटना में पीएनजी की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण घरों में गैस की आपूर्ति बाधित हुई. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नगला बूढ़ी में सोमवार को एक टेलीफोन कंपनी की केबल डाली जा रही थी, उसी दौरान पीएनजी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई.
    दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह साढ़े आठ बजे मिली. राहुल गौतम ने बताया कि पाइप लाइन में आग लगने की घटना में सुमित (20) और रीतेश (12) झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि सुमित की हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें कि आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई. इसके पहले भी आगरा में ग्रीन गैस की पाइप लाइन में आग लगने की घटना हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउबर ने दिया झटका, सफर होगा महंगा, किराए में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान
    Next Article नोएडा के निजी स्कूल में कोरोना, 13 स्टूडेंट और 3 टीचर मिले पॉजिटिव, 18 अप्रैल तक स्कूल बंद

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.