नई दिल्ली. दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम के बाएं घुटने की मंगलवार को सफल सर्जरी हुई. 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं और साथ ही कहा कि वह बहुत जल्द फिट हो जाएंगी. 6 बार विश्व चैंपियनशिप में मुक्केबाजी का गोल्ड मेडल जीतने वालीं मैरीकॉम के बाएं घुटने की मंगलवार को सर्जरी हुई. जून में कॉमनवेल्थ गेम्स के चयन ट्रायल के दौरान 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले के शुरुआती मिनटों में ही इस अनुभवी मुक्केबाज का घुटना मुड़ने के कारण चोटिल हो गया था. मैरीकॉम के घुटने की सर्जरी…
Author: Devanand Singh
अमिताभ बच्चन को फिर कोरोना हो गया है. एक्टर ने खुद ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की हैं. मुंबई में दिन ब दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अपनी पोस्ट में अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि ‘ मैंने की हुई कोरोना टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. जो कोई मेरे इर्द-गिर्द थे और मेरे संपर्क में आ गए थे, वे कृपया अपना कोरोना टेस्ट कराए.’ रिपोर्ट्स की माने तो पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के मामलें में 25% बढ़ौतरी हुईं हैं. फिलहाल शहर में 12 हजार एक्टिव केसेस…
कठुआ. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी नेता सोम राज का शव कठुआ जिले में पेड़ से लटका पाया गया है. कठुआ एसएसपी आरसी कोटवाल ने कहा कि घटना हीरानगर में हुई है. एसआईटी का गठन किया गया है. पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का 4 सदस्यीय बोर्ड बनाया गया है. प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, जांच चल रही है. हम मौत के कारणों की जांच करेंगे. गांववालों ने शव को पेड़ से लटका हुआ पाया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. बताया जाता है कि शरीर पर खून के धब्बे थे. पुलिस के अनुसार, सोम राज पिछले 3 दिनों से लापता थे,…
नई दिल्ली. लॉकडाउन के दौरान अपने खेत में काम करने वाले मजदूरों को हवाई जहाज से बिहार भेजने को लेकर सुर्खियों में आए किसान पप्पन सिंह गहलोत ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पप्पन के घर के सामने बने मंदिर के शिवालय में पंखे से लटकी उनकी लाश मिली. पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है. ऐसे में पुलिस इसे आत्महत्या का केस मानकर चल रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे…
नई दिल्ली. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आबकारी नीति में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अब उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है. मनीष सिसोदिया के साथ ही ईडी ने मामले में कई अन्य को भी आरोपी बनाया है. गौरतलब है कि सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व 15 अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में अनियमितताओं के लिए आरोपी बनाया है और इसमें डिप्टी सीएम का नाम प्रमुख आरोपियों की सूची में पहले नंबर पर है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर…
नई दिल्ली. 9 मार्च को भारत की एक ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान के मियां चन्नू शहर में गिरी थी. गलती से फायर हुई इस मिसाइल पर भारत ने अफसोस जाहिर करते हुए जांच का भरोसा दिलाया था. अब इस मामले में तीन ऑफिसर्स को बर्खास्त कर दिया गया है. केंद्र सरकार के इस आदेश को फौरन लागू भी कर दिया गया है. 23 अगस्त को संबंधित एयरफोर्स अधिकारियों को इस आदेश की जानकारी दे दी गई. यह जानकारी इंडियन एयरफोर्स की तरफ से दी गई है. पाकिस्तान के तात्कालिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने तब इस पर कहा था कि हम…
बॉलीवुड और साउथ में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके दिग्गज एक्टर कमल हासन इन दिनों एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इंडियन 2’ के लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में अब इस मूवी से एक्टर का नया लुक सामने आया है, जिसमें उन्हें एक बूढ़े किरदार में किसी पॉलिटिशियन की तरह देखा जा सकता है. इसमें वो व्हाउट शर्ट और गमछा लिए हुए डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका ये लुक काफी वायरल भी हो रहा है. कमल का ये लुक फैंस को फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड कर रह है. कमल…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और राज्य में संभावनाओं को लेकर आयोजित राउंड टेबल बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य सरकार के अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न सेक्टर में राज्य की संभावनाओं और निवेश की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी रखी बैठक में उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा, पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद, इलेक्ट्रॉनिक मोटर व्हीकल, सौर ऊर्जा, आदि सहित अन्य क्षेत्रों में संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई ★ संसाधनों एवं संभावनाओं के समन्वय से विकास की गति तेज करना लक्ष्य निवेशकों को पूरा…
बेरोजगारी के खिलाफ अनुपम के नेतृत्व में ‘हल्लाबोल यात्रा’ पहुँची सहरसा • सुपौल, मधेपुरा, अररिया होते हुए बिहार के अन्य जिलों में जनसंवाद करेंगे अनुपम • राष्ट्रव्यापी युवा आंदोलन के लिए ज़मीन तैयार कर रहे हैं अनुपम • युवाओं में बढ़ती आत्महत्या देश का सबसे गंभीर मुद्दा, अब ‘आत्महत्या नहीं आंदोलन होगा’ : प्रशांत कमल देश में भीषण बेरोज़गारी और बढ़ती आत्महत्या के खिलाफ युवा नेता अनुपम के नेतृत्व में चम्पारण से शुरू हुई ‘हल्लाबोल यात्रा’ मंगलवार को सहरसा पहुंच गयी। बिहार के सभी जिलों से होते हुए अनुपम की यात्रा का समापन 23 सितंबर को पटना में…
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के बगैर किसी भी सेक्टर में विकास असंभव एक्सएलआरआइ में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव – रीएनविजन 2022 का आयोजन एक्सएलआरआइ में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव रीएनविजन 2022 का आयोजन किया गया. वर्चुअल मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैप लैब्स इंडिया के एमडी सिंधु गंगाधरण जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में द पित्रोदा ग्रुप एलएलसी के प्रेसिडेंट सैम पित्रोदा उपस्थित थे. इस दौरान बदलते दौर में किस प्रकार डिजिटल माध्यम ने काम-काज को प्रभावित किया है उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस दौरान 55 वर्षों तक टेलीकॉम सेक्टर में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने…
