Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल गिरने पर केंद्र सरकार की कड़ी कार्रवाई, वायुसेना के 3 अफसरों को बर्खास्त किया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल गिरने पर केंद्र सरकार की कड़ी कार्रवाई, वायुसेना के 3 अफसरों को बर्खास्त किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. 9 मार्च को भारत की एक ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान के मियां चन्नू शहर में गिरी थी. गलती से फायर हुई इस मिसाइल पर भारत ने अफसोस जाहिर करते हुए जांच का भरोसा दिलाया था. अब इस मामले में तीन ऑफिसर्स को बर्खास्त कर दिया गया है.

     

    केंद्र सरकार के इस आदेश को फौरन लागू भी कर दिया गया है. 23 अगस्त को संबंधित एयरफोर्स अधिकारियों को इस आदेश की जानकारी दे दी गई. यह जानकारी इंडियन एयरफोर्स की तरफ से दी गई है. पाकिस्तान के तात्कालिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने तब इस पर कहा था कि हम भारतीय मिसाइल के पाकिस्तान में गिरने के बाद जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने संयम बरता.

     

    कैसे सामने आया मामला

    पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के डीजी मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने घटना के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया था. बाबर ने कहा था- भारत की तरफ से जो चीज हमारे देश पर दागी गई, उसे आप सुपर सोनिक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट या मिसाइल कह सकते हैं. इसमें किसी तरह का हथियार या बारूद नहीं था. लिहाजा, किसी तरह की तबाही नहीं हुई. बाबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले, पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की खबरें थीं कि भारत का कोई प्राईवेट एयरक्राफ्ट मियां चन्नू इलाके में क्रैश हुआ है. पाकिस्तानी फौज भी घटनास्थल मुल्तान के पास मियां चन्नू ही बता रही थी.

     

    पाकिस्तान ने फ्लाइट मैप की जानकारी दी थी

    बाबर ने कहा था- हमारी टीम ने इस मिसाइल के फ्लाइट रूट का पता लगा लिया है. यह बेहद खतरनाक कदम है, क्योंकि जिस वक्त यह मिसाइल फायर की गई, उस वक्त भारत और पाकिस्तान के एयरस्पेस में कई फ्लाइट ऑपरेशनल थीं और कोई बड़ा हादसा हो सकता था. भारत से इस मामले पर सीधा जवाब दे. इसके पहले उनकी सबमरीन कराची के पास देखी गईं थीं.

     

    पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने किया था मिसाइल का खुलासा

    पाकिस्तान के जर्नलिस्ट मोहम्मद इब्राहिम काजी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि भारत से छोड़ी गई मिसाइल का नाम ब्रह्मोस है. इसकी रेंज 290 किलोमीटर है. इंडियन एयरफोर्स इसका स्टॉक राजस्थान के श्रीगंगानगर में रखती है. हालांकि, पाकिस्तानी फौज का दावा है कि यह मिसाइल हरियाणा के सिरसा से दागी गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘इंडियन 2’ से जारी हुआ कमल हासन का नया लुक, व्हाइट शर्ट और गमछे में आए नजर
    Next Article अब ईडी ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.