Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर: पेड़ से लटका मिला BJP नेता का शव, 3 दिन से थे लापता
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर: पेड़ से लटका मिला BJP नेता का शव, 3 दिन से थे लापता

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कठुआ. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी नेता सोम राज का शव कठुआ जिले में पेड़ से लटका पाया गया है. कठुआ एसएसपी आरसी कोटवाल ने कहा कि घटना हीरानगर में हुई है. एसआईटी का गठन किया गया है. पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का 4 सदस्यीय बोर्ड बनाया गया है. प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, जांच चल रही है. हम मौत के कारणों की जांच करेंगे.

     

    गांववालों ने शव को पेड़ से लटका हुआ पाया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. बताया जाता है कि शरीर पर खून के धब्बे थे. पुलिस के अनुसार, सोम राज पिछले 3 दिनों से लापता थे, लेकिन परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है. उन्होंने सरकार से न्याय की मांग की.

     

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कठुआ जिले के हीरानगर में हमारे पुराने सहयोगी और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सोम राज (सोमा) के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. ये खबर मिलने के बाद बीजेपी के कई नेता सोम राज के आवास पर पहुंचे और उनकी मौत के मामले की जांच की मांग की.

     

    कठुआ के बिलावर में भी एक और घटना हुई है. यहां एक एसपीओ ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. SSP आरसी कोतवाल ने कहा कि बिलावर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. यहां हमारे एक एसपीओ ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसडीपीओ बिलावर के तहत विशेष जांच दल गठित किया गया है. अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है. वो हत्या के बाद फरार है. आगे की जांच जारी है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन में अपने मजदूरों को हवाई जहाज से घर भेजने वाले पप्पन सिंह ने खुदकुशी की
    Next Article कोरोना पॉजिटिव हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    Related Posts

    गंगा ने धारण किया रौद्र रूप, बलिया दियारा के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    September 3, 2026

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा ने धारण किया रौद्र रूप, बलिया दियारा के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.