शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन के लिए सौंपा ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी और विधायक से की आवश्यनक कार्रवाई की मांग जमशेदपुर। न्यू ग्रीन सिटी ऑनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने आगामी दुर्गा पूजा 2022 के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूमगढ़, जमशेदपुर, एमजीएम थाना प्रभारी मानगो और क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को एक ज्ञापन दिया है। दरअसल, दुर्गा पूजा का आयोजन ग्रीन सिटी परिसर में ही होता है। ज्ञापन में कहा गया है कि न्यू ग्रीन सिटी परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। [su_youtube url=”https://youtu.be/nx_8sAhHxtk”] इस तरह…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, दिल्ली में ऑपेरशन लोटस फेल. अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा है कि सीबीआई-ईडी की रेड का शराब नीति से कोई लेना देना नहीं है. जैसे इन्होंने दूसरे राज्यों में किया है. इससे पहले गुजरात दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के…
जम्मू कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास 22-23 अगस्त की दरमियानी रात को कुछ आतंकी घुसपैठ करने की प्रयास कर रहे थे. सीमा पर वहीं अलर्ट भारतीय सेना के जवानों ने इन आतंकियों के मोमेंट देखी तो उसके बाद उन पर फायर करते हुए दो घुसपैठिए को वहीं पर ढेर कर दिया. पाकिस्तान की घुसपैठ वाली साजिश को भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर विफल किया और इलाके में इस वक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इससे पहले रविवार के दिन भारतीय सेना ने ही नौशेरा सेक्टर में घुसपैठिए को गोली…
दिल्ली. देश के मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार सहित अनेक राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से चली दक्षिण-पूर्वी तेज हवा के कारण पिछले 48 घंटे से लगातार भारी बारिश जारी है. राजस्थान में जहां 200 और मध्य प्रदेश में करीब 50 छोटे-बड़े डैम ओवरफ्लो हो गए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और बिहार में ये खतरे के निशान के करीब है. मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले 2…
दिल्ली. जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने सोमवार को कहा कि मानव-विज्ञान की दृष्टि से देवता उच्च जाति से नहीं हैं और यहां तक कि भगवान शिव भी अनुसूचित जाति या जनजाति से हो सकते हैं. एक लेक्चर सीरीज में शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने कहा कि मनुस्मृति में महिलाओं को दिया गया शूद्रों का दर्जा इसे असाधारण रूप से प्रतिगामी बनाता है. उन्होंने कहा कि मैं सभी महिलाओं को बता दूं कि मनुस्मृति के अनुसार सभी महिलाएं शूद्र हैं, इसलिए कोई भी महिला यह दावा नहीं कर सकती कि वह ब्राह्मण या कुछ और है और…
नई दिल्ली. यूक्रेन के 35 वर्षीय मुक्केबाज ऑलेक्जेंडर उसिक और एंथनी जोशुआ का शनिवार को अरब के जेद्दाह सुपरडोम में रीमैच में भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में उसिक ने जोशुआ को शिकस्त देते हुए तीन हैवीवेट विश्व खिताबों का बचाव किया. उसिक ने इस मुकाबले के बाद दिखाया कि वास्तव में उन्होंने बीते साल सितंबर माह के बाद से अपने आप में बदलाव किया है. जेद्दाह में जोशुआ के साथ हुई भिड़ंत में उन्होंने दिखाया है कि वह जल्द ही विपक्षी खिलाड़ी के जाल में अब नहीं फंसते हैं. मुकाबले के दौरान उसिक ने लगातार धैर्य बनाए रखा और…
बेंगलुरु. कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हाईकोर्ट ने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान देने से अन्य धर्मों के लोगों के मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं होता. हाईकोर्ट ने मस्जिदों को लाउडस्पीकर पर अजान देने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया. हालांकि अदालत ने अधिकारियों को लाउडस्पीकरों से संबंधित ध्वनि प्रदूषण नियम लागू करने और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने बेंगलुरु के निवासी मंजूनाथ एस.…
नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश में भाजपा तीन दशक से चले आ रहे हर बार सत्ता परिवर्तन के सिलसिले को तोड़ने की कवायद में जुटी है। पार्टी ने अपनी सरकार बरकरार रखने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनावी टीम अगले माह से मोर्चा संभाल लेगी। मानसून की रफ्तार कम होते ही बूथ स्तरीय रणनीति पर अमल शुरू हो जाएगा। अगले माह पार्टी चुनाव प्रभारियों की घोषणा भी कर देगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का गृह राज्य होने से पार्टी के लिए यह प्रतिष्ठा का चुनाव भी है। बीते तीन दशकों…
सारा अली खान अपनी क्यूट वीडियोज और धमाकेदार खुलासे को लेकर काफी चर्चा में आ गईं हैं. उनका बिंदास अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है. हाल ही में सारा ने कुछ बोल्ड फोटोज सज्रे करते हुए फैंस के होश उड़ा दिए हैं. हाल ही में सारा अली खान ने लहंगा पहने हुए बेहद बोल्ड फोटोशूट कराया है. लहंगा-चोली में सारा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. सारा की इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सारा, हाल ही में अपनी खास दोस्त जान्हवी कपूर के साथ कॉफी विथ करण में शामिल हुईं थी. सारा अली खान…
नोएडा. यूपी के नोएडा में श्रीकांत त्यागी के बाद अब एक गालीबाज महिला का वीडियो सामने आया है. नोएडा के जेपी विश टाउन में भव्या रॉय नाम की इस महिला ने सोसायटी के गार्ड के साथ बदतमीजी, हाथापाई की और गाली गलौच की है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये महिला पेशे से एक वकील है. वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं गार्ड ने भी मामले की लिखित में शिकायत…
