Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एंथनी जोशुआ को हराकर ऑलेक्जेंडर उसिक फिर बने विश्व हैवीवेट चैंपियन
    Breaking News Headlines खेल

    एंथनी जोशुआ को हराकर ऑलेक्जेंडर उसिक फिर बने विश्व हैवीवेट चैंपियन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. यूक्रेन के 35 वर्षीय मुक्केबाज ऑलेक्जेंडर उसिक और एंथनी जोशुआ का शनिवार को अरब के जेद्दाह सुपरडोम में रीमैच में भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में उसिक ने जोशुआ को शिकस्त देते हुए तीन हैवीवेट विश्व खिताबों का बचाव किया. उसिक ने इस मुकाबले के बाद दिखाया कि वास्तव में उन्होंने बीते साल सितंबर माह के बाद से अपने आप में बदलाव किया है.

     

    जेद्दाह में जोशुआ के साथ हुई भिड़ंत में उन्होंने दिखाया है कि वह जल्द ही विपक्षी खिलाड़ी के जाल में अब नहीं फंसते हैं. मुकाबले के दौरान उसिक ने लगातार धैर्य बनाए रखा और जोशुआ को जल्द ही हार मानने पर मजबूर कर दिया. उसिक ने चौथे राउंड में अपने खेल में बदलाव किया, क्योंकि उन्होंने जोशुआ के अगले प्लान को पहले ही भांप लिया था.

     

    मैच के दौरान उसिक ने जोशुआ का काफी चालाकी के साथ सामना किया. उन्होंने मुकाबले के दौरान विपक्षी मुक्केबाज को हमेशा दवाब में बनाए रखा. मैच के दौरान वह जोशुआ को ज्यादा जोर से पंच करने के बजाय ज्यादा छूकर थकाते हुए नजर आए. नतीजा या रहा कि समय दर समय जोशुआ उनकी चाल में फंसते चले गए और आखिर में उन्हें जीत मिली.

     

    हालांकि उसिक के लिए भी यह मुकाबला बिल्कुल आसान नहीं था. मैच के दौरान उन्होंने भी उसिक के सामने कठिन चुनौती पेस की. उन्होंने मुकाबले के दौरान ऐसे कई पंच लगाए जिसका जवाब उसिक के पास बिल्कुल नहीं था. ऑलेक्जेंडर उसिक और इंग्लैंड के एंथनी जोशुआ के बीच खेले गए मुकाबले में उसिक को 115-113 और 115-113 कार्ड के साथ 116-112 की जीत मिली.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- लाउडस्पीकर पर अजान से किसी के मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं
    Next Article जेएनयू की कुलपति शांतिश्री का बयान- कोई भी देवता ब्राह्मण नहीं, एसटी-एससी हो सकते हैं भगवान शिव

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.