Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत के खिलाफ खुले तौर पर मोर्चा खोल दिया है. आईएस ने सभी मुसलमानों को एकजुट होने और भारत पर हमला करने की अपील की है. आईएस ने इस अपील का मकसद भारत में इस्लाम की रक्षा करना बताया है. आईएस ने कहा है कि भारत सरकार इस्लाम को लगातार निशाना बना रही है. यह सब बातें आईएस के प्रवक्ता अबु उमर-उल-मुजाहिर ने एक बयान जारी करते हुए कही हैं. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर मुसलमानों से खुलेआम भारत में आतंकी हमलों की अपील की है.…

Read More

नई दिल्ली: ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म और एडटेक कंपनी बायजूस को फाइनेंशियल ईयर 2021 में 4500 करोड़ का घाटा हुआ है जबकि रेवेन्यू भी साल दर साल 14 परसेंट गिरकर 2428 करोड़ रहा. जबकि वित्तीय वर्ष 2020 में रेवेन्यू 2704 करोड़ था और प्रॉफिट 262 करोड़ रहा था. FY21 में बायजूस को हुआ घाटा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलान में करीब 17 गुना ज्यादा है. बायजूस के अनुसार, अकाउंटिंग प्रैक्टिस में बदलाव के कारण, बिजनेस में उल्लेखनीय वृद्धि रेवेन्यू के आंकड़े में नहीं दिखी थी और राजस्व का लगभग 40 प्रतिशत बाद के वर्षों के लिए स्थगित कर दिया गया था.…

Read More

नई दिल्ली. भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास कायम किया है. सर्बिया के बेलग्रेड में जारी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विनेश ने बुधवार को महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. विनेश वर्ल्ड चैंपियशिप में दो पदक जीतने वाले देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं. उन्होंने यूरोपियन चैंपियन एम्मा मालमग्रेन को 8-0 से पराजित कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. विनेश ने 2019 सीज में नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में भी कांस्य पदक जीता था. क्वालीफिकेशन राउंड में हार के बाद विनेश ने शानदार वापसी की. अपने…

Read More

टोरंटो. कनाडा के टोरंटो में बीते मंगलवार को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। इस घटना के बाद से वहां के हिंदू समुदाय में आक्रोश है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की है और कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने का आग्रह किया। भारतीय मूल के कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। इससे पहले भी अन्य मंदिरों में नुकसान पहुंचाने की कोशिश…

Read More

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मेल-मुलाकात के बाद राज्य की राजनीतिक सरगर्मी फिर तेज हो गई है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश की प्रशांत किशोर से भेंट हुई. इस बात की पुष्टि खुद सीएम ने की है. वहीं, नीतीश कुमार ने ये भी बताया है कि पवन वर्मा भी मिलने आए थे. बता दें कि पवन वर्मा ने जेडीयू छोड़ टीएमसी ज्वाइन कर ली थी. अब दोबारा टीएमसी का साथ छोड़ने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद का जेडीयू में लौटने को लेकर अटकलें तेज हैं. पत्रकारों ने उनसे जब पूछा कि प्रशांत…

Read More

नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को स्न-16 लड़ाकू विमान देने के अमेरिका के फैसले का विरोध किया. भारत ने पहले ही अमेरिका के इस फैसले पर चिंता जताई थी, लेकिन वाइडेन प्रशासन नहीं माना. राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मैंने पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े के लिए पैकेज प्रदान करने के हाल के अमेरिकी निर्णय पर भारत की चिंता व्यक्त की. हमने तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग के तरीकों…

Read More

प्लेबैक सिंगर शैलेंद्र सिंह और संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद को 28 सितंबर को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उनके जन्मस्थान इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए, मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग हर साल यह पुरस्कार देता है. इसमें दो लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. शैलेंद्र सिंह, जो अपनी अलग आवाज के लिए जाने जाते हैं. जिन्होंने 1970 और 80 के दशक में कई लोकप्रिय गाने गाए थे, उन्हें साल 2019 के लिए लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा.…

Read More

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक  कैबिनेट की विशेष बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के समय 43 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नियोजन नीति बनाने का प्रस्ताव पारित ओबीसी को झारखंड में 27 परसेंट आरक्षण देने के फैसले पर भी मुहर लगायी गयी. सरकार के प्रस्ताव पारित करने के पश्चात मंत्रालय पटाखों की गूंज से हिल उठा हजारों की भीड़ में जनता उमड़ी मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद भव्य स्वागत से भावविभोर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में 43 प्रस्तावों पर मुहर लगी. इसमें सबसे अहम प्रस्ताव 1932…

Read More

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य वासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। ★ हिन्दी हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान ★ हिन्दी भाषा तिरंगा जैसा, सभी ने अपनाया ★ प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भाषा पर पहुंच रहा आघात: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हिन्दी दिवस के दिन हम सभी को यह बात समझनी चाहिए कि भाषा मनुष्य जीवन में बहुत ही अहम भूमिका अदा करती है। किसी भी व्यक्ति के लिए धन-दौलत से भी बड़ा…

Read More

भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधि सम्मेलन:भ्रष्टाचार, खासकर राजनीतिक भ्रष्टाचार, चरम पर: सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय के द्वारा राज्य मे बढ़ती भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 11 अक्टूबर को राजधानी रांची मे भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधि सम्मलेन का आयोजन कर रहे हैँ, जिसमे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच पांच प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है.इसकी जानकारी विधायक सरयू राय ने एक वार्ता के दौरान दी उन्होंने कहा कि 48 साल पहले बिहार में एक छात्र आंदोलन हुआ था. तब आज का झारखंड बिहार के साथ था. भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और कुशिक्षा इस आंदोलन के मुख्य…

Read More