Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान देने पर अमेरिका के फैसले पर जताया विरोध
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारत ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान देने पर अमेरिका के फैसले पर जताया विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को स्न-16 लड़ाकू विमान देने के अमेरिका के फैसले का विरोध किया. भारत ने पहले ही अमेरिका के इस फैसले पर चिंता जताई थी, लेकिन वाइडेन प्रशासन नहीं माना.

     

    राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मैंने पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े के लिए पैकेज प्रदान करने के हाल के अमेरिकी निर्णय पर भारत की चिंता व्यक्त की. हमने तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग के तरीकों पर भी चर्चा की. बता दें, अमेरिका का कहना है कि इन लड़ाकू विमानों के बेड़े से पाकिस्तान को आतंकवाद रोधी अभियान में मदद मिलेगी. बाइडन प्रशासन ने 8 सितंबर को पाकिस्तान को एफ-16 युद्धक विमानों के लिए 45 करोड़ डॉलर की मदद देने की मंजूरी दी थी.

     

    बाढ़ पीडि़त पाक को मदद मुहैया कराने के लिए अमेरिका ने भेजे 10 मिशन

    इस बीच, पाकिस्तान की भयावह बाढ़ ने जहां बड़ी संख्या में लोगों को बेघर कर दिया है, वहीं 1400 से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इस स्थित से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां चिंतित हो गई हैं. इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि उसने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए 10 मिशन पाकिस्तान भेजे हैं. जो 10 लाख पाउंड से अधिक की मानवीय मदद पाकिस्तान के लोगों में वितरित करेंगे. पेंटागन के प्रवक्ता पैट्रिक राइडर ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान में कुदरती प्रकोप से पीडि़तों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है.

     

    उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार के समर्थन से यूएसएआइडी के नेतृत्व में मिशन को यूएस एयरफोर्स सी-17 और सी-130 एयक्राफ्ट मुहैया कराए हैं. यह मिशन पाकिस्तान में कुछ दिन रहकर लोगों को मानवीय मदद के साथ जरूरी उपकरण उपलब्ध कराएगा. पिछले हफ्ते यूएसएआइडी की प्रशासक सुमंथा पावर ने पाकिस्तान में बाढ़ पीडि़तों से मिली थीं, उन्होंने एलान किया था कि अमेरका दो करोड़ डालर की अतिरिक्त मदद पाकिस्तान को मुहैया कराएगा. अमेरिका पाकिस्तान को अब तक कुल 5.31 करोड़ की मदद कर चुका है. अंतरराष्ट्रीय विकास को समर्थन करने वाली अमेरकी एजेंसी को पाकिस्तान के लोगों की मदद के लिए द डिपार्टमेंट आफ डिफेंस (डीओडी) जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान में बाढ़ की स्थित और खराब हो सकती है. आशंका है कि 43 प्रतिशत आबादी खाद्य सुरक्षा का शिकार है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंगर शैलेंद्र और म्यूजीशियन आनंद-मिलिंद को लता मंगेशकर अवॉर्ड
    Next Article नीतीश कुमार-चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर फिर से नजदीक आये, मुख्यमंत्री बोले- हमारे बीच कोई नाराजगी नहीं थी

    Related Posts

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    June 1, 2026

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    June 1, 2026

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.