Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंगर शैलेंद्र और म्यूजीशियन आनंद-मिलिंद को लता मंगेशकर अवॉर्ड
    Breaking News Headlines सिनेमा

    सिंगर शैलेंद्र और म्यूजीशियन आनंद-मिलिंद को लता मंगेशकर अवॉर्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्लेबैक सिंगर शैलेंद्र सिंह और संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद को 28 सितंबर को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उनके जन्मस्थान इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए, मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग हर साल यह पुरस्कार देता है. इसमें दो लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. शैलेंद्र सिंह, जो अपनी अलग आवाज के लिए जाने जाते हैं. जिन्होंने 1970 और 80 के दशक में कई लोकप्रिय गाने गाए थे, उन्हें साल 2019 के लिए लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा.

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आनंद-मिलिंद को साल 2020 के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा, जिन्होंने 200 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है. मध्य प्रदेश सरकार ने पिछली बार 7 फरवरी 2020 को लता मंगेशकर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया था. उसके बाद, कोविड-19 महामारी के कारण इसे आयोजित नहीं किया जा सका.

     

    महान गायिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था. बता दें कि लता मंगेशकर का इसी साल 6 फरवरी को 92 साल की आयु में निधन हो गया था. उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. सिंगर को 8 जनवरी को जब मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था. वे निमोनिया से भी पीड़ित थीं.

     

    लता मंगेशकर भारत की सबसे महान और प्रभावशाली गायिकाओं में से एक थीं. उन्होंने करीब आठ दशकों के लंबे करियर में भारतीय संगीत जगत को अपना योगदान दिया था. उन्हें देश और दुनिया के कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने साल 1989 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था. उन्हें भारत सरकार ने ‘भारत रत्न’ दिया था. फ्रांस ने उन्हें साल 2007 में अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजा था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्वरित टिप्पणी: स्थानीय नीति पर आए फैसले से टकराव बढ़ने की संभावना, पुलिस-प्रशासन को एतिहात बरतने की जरूरत
    Next Article भारत ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान देने पर अमेरिका के फैसले पर जताया विरोध

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    November 12, 2026

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    November 12, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.