Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार-चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर फिर से नजदीक आये, मुख्यमंत्री बोले- हमारे बीच कोई नाराजगी नहीं थी
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    नीतीश कुमार-चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर फिर से नजदीक आये, मुख्यमंत्री बोले- हमारे बीच कोई नाराजगी नहीं थी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मेल-मुलाकात के बाद राज्य की राजनीतिक सरगर्मी फिर तेज हो गई है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश की प्रशांत किशोर से भेंट हुई. इस बात की पुष्टि खुद सीएम ने की है. वहीं, नीतीश कुमार ने ये भी बताया है कि पवन वर्मा भी मिलने आए थे. बता दें कि पवन वर्मा ने जेडीयू छोड़ टीएमसी ज्वाइन कर ली थी. अब दोबारा टीएमसी का साथ छोड़ने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद का जेडीयू में लौटने को लेकर अटकलें तेज हैं.

     

    पत्रकारों ने उनसे जब पूछा कि प्रशांत किशोर से क्या बातचीत हुई. इसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि कोई खास बातचीत नहीं हुई. किसी से मिलने में क्या दिक्कत है. कोई कहेगा कि आपसे मिलना है, तो हम क्यों नहीं मिलेंगे. मेरा तो पहले से संबंध है. हालांकि, कोई खास बातचीत नहीं हुई है. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बीच में आप उनसे नाराज थे. उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं थी. साथ आने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि आप उन्हीं (प्रशांत किशोर) से पूछ लीजिए. वहीं, सुधाकर सिंह के भ्रष्टाचार संबंधी बयानों पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम इस पर कुछ नहीं कहना चाहते हैं. हम तो कल उनसे जानना ही चाहते थे, तो वह बोले ही नहीं. वहीं बेगूसराय की घटना पर नीतीश ने कहा कि अधिकारियों को नजर रखने के लिए कहा गया है.

     

    हालांकि, इससे पहले प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच गतिरोध की कई खबरें सामने आती रही हैं. प्रशांत किशोर ने हाल ही में नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि सीएम ने कहा है कि 10 लाख नौकरी देंगे. अगर दे देंगे तो हम जैसे लोगों को अभियान चलाने की क्या जरूरत है. अगर 10 लाख नौकरी दे देते हैं तो उनको नेता मानकर जैसे 2015 में उनका काम कर रहे थे, फिर से उनका काम करेंगे. उनका झंडा लेकर घूमेंगे. साल भर में 10 लाख लोगों को नौकरी दे कर दिखाइए. 12 महीना में 1 महीना हो गया है.

     

    वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली दौरे पर पुराने सहयोगी प्रशांत किशोर पर निशाना साधा था. नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर को बिहार के विकास के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्हें शायद अंदर से बीजेपी में रहने या उनको मदद करने का मन होगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान देने पर अमेरिका के फैसले पर जताया विरोध
    Next Article कनाडा में स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे

    Related Posts

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    June 1, 2026

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    June 1, 2026

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.