Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बायजूस का घाटा FY21 में 17 गुना बढ़ा, रेवेन्यू में भी गिरावट, कंपनी ने दी सफाई
    Breaking News Business Headlines

    बायजूस का घाटा FY21 में 17 गुना बढ़ा, रेवेन्यू में भी गिरावट, कंपनी ने दी सफाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म और एडटेक कंपनी बायजूस को फाइनेंशियल ईयर 2021 में 4500 करोड़ का घाटा हुआ है जबकि रेवेन्यू भी साल दर साल 14 परसेंट गिरकर 2428 करोड़ रहा. जबकि वित्तीय वर्ष 2020 में रेवेन्यू 2704 करोड़ था और प्रॉफिट 262 करोड़ रहा था. FY21 में बायजूस को हुआ घाटा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलान में करीब 17 गुना ज्यादा है. बायजूस के अनुसार, अकाउंटिंग प्रैक्टिस में बदलाव के कारण, बिजनेस में उल्लेखनीय वृद्धि रेवेन्यू के आंकड़े में नहीं दिखी थी और राजस्व का लगभग 40 प्रतिशत बाद के वर्षों के लिए स्थगित कर दिया गया था.

     

    बायजूस के फाउंडर रवींद्रन ने कहा कि, कोरोना के दौरान हमने शिपमेंट में देरी के कारण अपने बहुत से यूजर्स को स्ट्रीमिंग एक्सेस दिया और इसे बदलना पड़ा. इस पूरी अवधि में जबरदस्त रेवेन्यू कंजम्पशन देखा गया. दूसरी ओर क्रेडिट सेल्स, ईएमआई बिक्री भी एक बड़ा कारण रहा.

     

    बायजूस प्राइवेट कंपनी है जिसके फाइनेंशियल रिजल्ट में देरी से लगातार देरी हो रही थी. रिजल्ट को लेकर डेलॉइट ने कुछ चिंताओं की पहचान की थी जिस तरह से बायजूस की ओर से रेवेन्यू के फ्रंट पर काम किया जा रहा था. एडटेक दिग्गज अपने रिजल्ट को एमसीए (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय) को प्रस्तुत करने में देरी कर रहा था. बायजूस ने मंत्रालय को रिजल्ट सौंपने के लिए कम से कम चार डेडलाइन निर्धारित की थी, लेकिन ये सभी चूक गईं.

     

    रवींद्रन ने मनीकंट्रोल को बताया कि वित्त वर्ष 2021 के परिणाम दाखिल करने में देरी का कारण तीन कारक थे. इनमें सबसे पहले कंपनी कोविड के कारण यात्रा करने में असमर्थ थी, इससे कुछ कंपनियों के ऑडिट में देरी हुई. उन्होंने यह भी कहा कि अधिग्रहण से जुड़ी जटिलता के साथ-साथ डेलॉइट द्वारा अनुरोधित राजस्व मान्यता में परिवर्तन के कारण परिणाम दाखिल करने में देरी हुई.

     

    फाइनेंशियल रिजल्ट में देरी को लेकर कॉर्पोरेट मंत्रालय ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में बायजूस से जवाब मांगा था. इसके अतिरिक्त 21 जुलाई को संसद सदस्य कार्ति चिदंबरम ने गंभीर धोखाधड़ी को लेकर कॉर्पोरेट जांच एजेंसी को पत्र लिखकर एडटेक यूनिकॉर्न के वित्तीय मामलों की की जांच करने के लिए कहा था. बता दें कि बायजूस के 6.5 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. इसने पिछले वर्ष में लगभग 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़े और कंपनी पिछले एक साल से कंपनियों का अधिग्रहण कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविनेश फोगाट ने रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बनाया इतिहास
    Next Article इस्लामिक स्टेट ने खुलेआम मुसलमानों को भड़काया, कहा – इस्लाम बचाने के लिए करो भारत पर हमले

    Related Posts

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    June 1, 2026

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    June 1, 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.