जमशेदपुर मे घटित दो बड़ी डकैती और लूट की घटनाओं का जिला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया उलीडीह थाना क्षेत्र में गत 18 अगस्त 2022 को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में साढ़े 33 लाख नगद व दो किलो सोना और 14 फरवरी 22 को बिष्टुपुर के एक ज्वेलर्स शॉप में 32 लाख की लूट हो गई थी. इस दोनों ही घटना को गिरोह के अपराधियों ने अंजाम दिया था पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. [su_vimeo url=”https://youtu.be/q7LYKoMLDj0″] इनमें एक कंटेनर का चालक भी है. बंगाल से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कंटेनर को भी…
Author: Devanand Singh
टीएसडीपीएल में 20% बोनस के साथ 2000 का गिफ्ट 3.39 करोड़ बंटेंगे, 510 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ न्यूनतम 59439 और अधिकतम 95849 रुपया बोनस टीएसपीडीएल में आज कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ। बोनस वार्ता में 20% प्रतिशत बोनस के साथ 2000 रुपए गिफ्ट के रूप में देने पर सहमति बनी। बोनस का लाभ 510 कर्मचारियों को मिलेगा जिसमे जमशेदपुर के 296 कर्मचारी शामिल हैं। बोनस में कर्मचारियों को न्यूनतम 59439 रुपए और अधिकतम 95849 रुपए मिलेंगे। बोनस में कुल 3.390 करोड़ रूपये कर्मचारियों के बीच वितरित किए जायेंगे। बोनस वार्ता में ठेका मजदूरों को…
बेगूसराय में NH पर 30 KM अंधाधुंध फायरिंग करते भागे अपराधी : एक की मौत, 10 घायल बिहार के बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इसमें करीब 10 लोगों को गोली लगी है. इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि आठ लोग गंभीर रुप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच 28 और 31 पर ताबड़तोड़ कारबाइन से फायरिंग करके दहशत फैला दी. अपराधियों के द्वारा शहर के करीब आधा दर्जन लोकेशन पर फायरिंग…
तमिलनाडु के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा कोयंबटूर में राज्य के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. डीवीएसी चेन्नई, कोयंबटूर सहित 26 स्थानों पर पूर्व राज्य मंत्री एसपी वेलुमणि से जुड़े आरोपों के संबंध में छानबीन कर रहा है. पूर्व मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने अपनी करीबी सहयोगी कंपनियों को अनुचित तरीके से निविदाएं देने में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया था. पूर्व मंत्री के विरुद्ध डीवीएसी के द्वारा की जा रही छापे की कार्यवाही के दौरान उनके घर के बाहर एआईएडीएमके के कार्यकर्ता मौजूद हैं और विरोध प्रदर्शन कर…
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर जबरदस्त झटका दिया है. मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के बाद अब केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में जनता दल यूनियन की पूरी पार्टी ही भाजपा में शामिल हो गई. जदयू के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर भाजपा की ओर से कहा गया कि नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर भ्रष्टाचारी परिवारवादी और बाहुबलियों का साथ दिया है, जिसके कारण दमन और दीव की पूरी यूनिट भाजपा में शामिल हो गई. जानकारी के अनुसार दमन और दीव में जदयू को छोड़कर भाजपा में…
मुकुल रोहतगी भारत के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे, वे एक अक्तूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे. मुकुल रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है. रोहतगी इससे पहले जून 2014 में भी अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किए गए थे और जून 2017 तक सेवा दी थी. यह नियुक्ति उनकी दूसरी बार हो रही है. मौजूदा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की सेवा 30 जून को ही समाप्त हो रही थी, लेकिन उनका सेवा विस्तार किया गया था. मुकुल रोहतगी 1 अक्तूबर 2022 से बतौर अटॉर्नी जनरल अपना दूसरा कार्यकाल शुरू…
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा करीब 150 दिनों तक चलने वाली है। अगर एक सप्ताह के ही इस सफर को देखें, पार्टी महज अब तक करीब 7 बार विवादों में आ चुकी है। पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी के हमले जारी हैं। इधर, कांग्रेस भी लगातार पलटवार कर रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी कंटेनर में रहेंगे। ट्रकों पर सजे इन 60 कंटेनर में यात्रा के स्थायी यात्री यानी कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक का सफर तय करने वाले नेता रहेंगे। खबरें थी कि इनमें से एक कंटेनर में राहुल…
देश के कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 14 से 16 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब के क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार में बारिश होगी. ओडिशा के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र और कमजोर होकर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास की ओर बढ़ते…
श्रीलंका, पाकिस्तान और मालदीव चीन के कर्ज में गले तक डूबे हुए हैं. दरअसल, फोर्ब्स के मुताबिक, पाकिस्तान पर चीन का 77.3 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है. मालदीव का कर्ज उसकी ग्रॉस नेशनल इनकम का 31 फीसदी है. द आइलैंड ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव का कुल कर्ज 2020 के अंत तक एमवीआर 86 अरब है, जिसमें से एमवीआर 44 अरब विदेशी कर्ज है. फोर्ब्स ने 2020 तक वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से डेटा एकत्र करते हुए कहा कि दुनिया भर के 97 देश चीनी कर्ज में हैं. चीन के भारी कर्ज वाले देश ज्यादातर अफ्रीका में…
सिकंदराबाद. तेलंगाना के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात को एक होटल में लगी भीषण आग में 8 लोगों की जलकर मौत हो गई. वहीं 10 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सिकंदराबाद के रूबी होटल की इमारत के बेसमेंट में रूबी इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में एक बाइक की बैटरी के फटने से आग लगी और तेजी से यह आग पूरी इमारत में फैल गई. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं डीसीपी ने आशंका जताई है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. बताया…
