Author: Devanand Singh

दिल्ली. मौसम विभाग ने उत्तर भारत में तापमान में गिरावट होने के साथ ही 15-16 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसे देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय तट रक्षक और नौसेना की सभी यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. लेकिन 15 और 16 नवंबर को पोर्ट ब्लेयर, कैंपबेल बे, कामोर्टा और डिगलीपुर सहित द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. आपदा प्रबंधन निदेशालय द्वारा जारी एक…

Read More

चेन्नई. तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केंद्र सरकार के कार्यालयों में तमिल को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए कदम उठाने और संस्कृत की तरह इसके विकास के लिए धन आवंटित करने की मांग की है. इससे पहले अमित शाह ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार से तमिल में तकनीकी शिक्षा देने का अनुरोध किया था, जिसकी पृष्ठभूमि में यह मांग की गई है. मंत्री पोनमुडी ने यहां एक बयान में कहा कि मैं उनसे आग्रह करता हूं कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालयों में तमिल को अनिवार्य भाषा बनाया जाए…

Read More

चंडीगढ़. पंजाब में आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अमृतसर से 145 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में आज तड़के करीब 3:42 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई जमीन से 120 किमी नीचे थी. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. दिल्ली को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. दो दिन पहले भी पंजाब के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. गत 12 नवंबर की रात 8 से 8:15 के बीच तकरीबन 30…

Read More

इस्तांबुल. तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के इस्तिकलाल में धमाका हुआ है, जिसमें करीब 6 लोगों की मौत हो गई. तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस्तांबुल की एक प्रमुख सड़क पर विस्फोट को ‘हमला’ करार दिया और कहा कि छह लोगों की मौत हुई है. एर्दोआन ने कहा कि विस्फोट एक ‘विश्वासघाती हमला’ था और इसके अपराधियों को दंडित किया जाएगा. एर्दोआन ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर और दो की अस्पताल में मौत हो गई. इस्तांबुल के गवर्नर से मिली जानकारी के अनुसार घटना में 53 लोग घायल हुए. कई लोगों के हताहत होने की…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी का मानना है कि गुजरात में बीजेपी, कांग्रेस के अलावा तीसरी पार्टी कभी चली ही नहीं है. गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के भाई और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी तब चर्चा में आए थे, जब कुछ समय पहले उन्होंने संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दिया था. खबरों की मानें तो यूपी के बाराबंकी में गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर उनका कहना था कि गुजरात की सियासी सोच के कारण वहां बीजेपी और कांग्रेस दो ही पार्टी चली है, तीसरी पार्टी…

Read More

नई दिल्ली. योग गुरु बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी की दवाओं पर लगे बैन को उत्तराखंड सरकार ने रद्द कर दिया है. बाबा रामदेव की कंपनी की डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, ग्लूकोमा, हाई कोलेस्ट्रॉल, घेंघा रोग के रोकथाम के लिए पांच दवाओं पर बैन लगा दिया गया था. यह बैन उत्तराखंड आयुर्वेद और यूनानी लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने लगाई थी. रविवार को अथॉरिटी ने बैन को हटाने का आदेश जारी किया है. एक दिन पहले इन दवाओं के प्रोडक्शन पर लगी रोक को भी अथॉरिटी ने वापस ले लिया था. अथॉरिटी ने गलती मानते हुए आदेश को लिया वापस स्टेट हेल्थ अथॉरिटी…

Read More

हिना की खूबसूरती की तारीफ में फैन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. हिना खान अपनी झलकियां फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हिना के फैन्स भी उनकी फोटोज का बसब्री से इंतजार करते हैं. हिना खान के इस बिंदास अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है. हिना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर हिना को 18 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. टीवी अभिनेत्री हिना खान ने काफी कम समय में शोहरत का एक खास मुकाम हासिल किया है. हिना टीवी के साथ रियालिटी शो में भी देखी जाती रही हैं.…

Read More

मेलबर्न. इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास का पहला डबल वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. इंग्लैंड टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार 13 नवम्बर को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. इंग्लैंड के नाम इस समय वनडे वर्ल्ड कप खिताब भी है. पहली बार किसी टीम के पास एक साथ वनडे और टी-20 दोनों का वर्ल्ड टाइटल हैं. इंग्लैंड दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है. इससे पहले उन्होंने 2010 में टी-20 का विश्व कप जीता था. फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम…

Read More

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के मंच पर पुस्तक विमोचन सम्मान समारोह का आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की ओर से आज श्री महल खासमहल जमशेदपुर में पुस्तक विमोचन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया प्रथम सत्र में कवयित्री डॉली परिहार की पुस्तक “जो मैं ऐसा जानती “का विमोचन किया गया । कार्यक्रम का आरंभ ग्राहक गीत और संगठन मंत्र से किया गया । संगठन मंत्र का वाचन अधिवक्ता और विधि प्रमुख रवि प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में गणेश वंदना पर नृत्यांगना और कवयित्री नीता चौधरी ने नृत्य प्रस्तुत किया और सरस्वती वंदना का…

Read More

राज्यपाल एवं चुनी हुई सरकारों का विवाद कब तक? -ललित गर्ग- संवैधानिक पद पर विराजित राज्यपाल एवं चुनी हुई सरकारों के बीच द्वंद एवं टकराव की स्थितियां अनेक बार उभरती रही है। राजनीति के उलझे धागों के कारण ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण एवं विडम्बनापूर्ण स्थितियां देखने को मिलती है। गैर-भाजपा शासित राज्यों में सरकारों और राज्यपालों के बीच इस तरह का टकराव एक सामान्य बात हो गयी है, लेकिन यह टकराव न केवल लोकतंत्र के लिये बल्कि शासन-व्यवस्थाओं पर एक बदनुमा दाग की तरह है। बहुत समय से सरकारें राज्यपाल पर तो राज्यपाल सरकारों पर आरोप लगाते रहे हैं कि वे…

Read More