नसा दुआ ( इंडोनेशिया). रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच रूसी मिसाइल पोलैंड की सीमा में गिर गया जहां उसके 2 नागरिकों की मौत हो गई. रूसी मिसाइल के पोलैंड की सीमा में गिरने से उसकी चपेट में आने से मारे गए लोगों के प्रति अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शोक जताया और पोलिश राष्ट्रपति से मुलाकात कर हादसे की जांच के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की. साथ ही कहा कि जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा हम उचित दिश में अगले कदम निर्धारित करने के लिए लगातार संपर्क में बने रहेंगे. इस बीच बाइडेन इंडोनेशिया…
Author: Devanand Singh
झाबुआ. एमपी के झाबुआ जिले के पारा क्षेत्र के ग्राम कलमोड़ा में एक ग्रामीण ने स्वयं को घर में कैद कर पूरे घर में आग लगा ली. आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी तरह बुझ पाती इसके पूर्व ही ग्रामीण केशव सकरा राठौड़ के साथ दो बैल, एक गाय और तीन बकरी जल कर खाक हो गए. मृतक 50 वर्षीय केशव की पत्नी झालूबाई राठौड़ ने बताया कि आग से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका है. पारा पुलिस चौकी प्रभारी हीरालाल मालिवाड ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस…
नई दिल्ली. बीएलएस इंटरनेशनल ने अमेरिका और मैक्सिको सिटी में भी अपने वीसा केंद्र शुरू कर दिए हैं. ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल का कहना है कि उनकी कंपनी दुनियाभर में करीब 46 देश की सरकारों के साथ मिलकर वीसा सेवाएं दे रही है. इसी क्रम में जर्मन वीसा की प्रक्रिया अब अमेरिका और मैक्सिको सिटी में भी शुरू कर दी गई हैं. यह फार्च्यून एशिया में बेस्ट अंडर बिलियन कंपनी करार दी गई है. फार्च्यून इंडियाज नेक्स्ट 500 कंपनीज में भी इसका नाम है. जर्मन दूतावास के अधिकारी का कहना था कि अमेरिका में लोग बाआसानी जर्मनी के…
बाली. जी-20 शिखर सम्मेलन में जुटे विश्व नेताओं की जमघट बाली में दो दिनों से लगी है. मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक दूसरे से मुलाकात की है. एक साइड इवेंट में हुई इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने हाथ मिलाया और बातचीत की है. 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन के सेनाओं के बीच संघर्ष के बाद इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह मुलाकात इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो द्वारा आयोजित जी20 समिट के नेताओं के लिए डिनर पार्टी में हुई. वेलकम डिनर में दोनों…
नई दिल्ली. आगामी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स कोरोना संक्रमण के कारण ग्वांग्जू की बजाय बैंकाक में सात दिसंबर से होगा। यह टूर्नामेंट 14 दिसंबर से होना था लेकिन स्टेडियम की उपलब्धता के मसले के कारण अब एक सप्ताह पहले शुरू होगा। बैडमिंटन विश्व महासंघ ने मंगलवार को यह घोषणा की। महासंघ ने एक बयान में कहा, ”बीडब्ल्यूएफ ने कोरोना महामारी से उपजी स्थिति के कारण चीनी बैडमिंटन संघ से मशविरे के बाद एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2022 दूसरी जगह कराने का फैसला किया है।” इसने कहा, ”हम थाईलैंड बैडमिंटन संघ को धन्यवाद देते हैं जिसने इतने कम समय…
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को आज जमानत मिल गई. इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज जैकलीन जमानत याचिका पर फैसले के दौरान खुद भी कोर्ट में मौजूद रहीं. पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशन जज शैलेन्द्र मलिक ने जैकलीन की याचिका पर फैसला सुनाया. कोर्ट ने जैकलीन को दो लाख रुपये निजी मुचलके और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी. सुकेश से जुड़े…
भगवान बिरसा मुंडा देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे :राजेश शुक्ल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है झारखंड महान स्वतंत्रता सेनानी और वीरो की भूमि है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर आजादी के लिए युद्ध किया। बिरसा मुंडा सिर्फ झारखंड के ही नही पूरे देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायको में है। श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति के सदस्य के साथ प्रदेश भाजपा विधि और कानूनी विभाग के संयोजक भी है ने आज भगवान बिरसा मुंडा के चित्र…
जमशेदपुर के मानगो पारडीह चौक के पास स्थित होटल सिटी इन परिसर में बने भवन के एक ओर झुका जमशेदपुर के मानगो पारडीह चौक के पास स्थित होटल सिटी इन परिसर में बने भवन के एक ओर झुकने के बाद जहां भवन को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है वहीं बिल्डिंग के आस पास रहने वाले लोगों को भी चेतावनी दे दी गई है. आस पास रहने वाले लोग पास से आश्रम में शरण लिए हुए है. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे धालभूम एसडीओ पीयूष सिन्हा, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश कुमार यादव, मानगो…
◆धरती आबा को शौर्य संस्था ने किया नमन।। ◆बिरसा मुंडा जी सदा युवाओं के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे – राजा स्वाधिनता संग्राम के युवा क्रांतिकारी जिन्होंने आदिवासी एवं वनवासी समाज के जल,जंगल,जमीन के अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए मातृभूमि केलिए अपने प्राणों की आहुति दी, वैसे योद्धा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर शौर्य संस्था के द्वारा बिरसानगर संडे मार्किट स्तिथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि बिरसा मुंडा जी ने युवा अवस्था में अंग्रेज़ी हुक़ूमत को ललकारा था। अपनी मातृभूमि के रक्षार्थ…
ए०डी० एल० सोसायटी के महासचिव के० गुरूनाथ राव बर्खास्त ए०डी० एल० सोसायटी की पूरी कार्यकारणी की एक अपवाद आपात बैठक बुलाई गई जिसमे सर्वसहमति से एक महतवपूर्ण निर्णय लेते हुए संस्था विरोधी गतिविधियों के कारण वर्तमान महासचिव के० गुरूनाथ राव को अनिश्चित काल के लिए बरखास्त कर दिया गया है जिसमे वर्तमान कमीटी के सदस्यों ने अपनी सहमती दी है और कमेटी ने सोसाइटी के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया है
